लाइफस्टाइल

'रामायण' की शूर्पणखा का नया अंदाज, Rakul Preet के रॉयल लुक में दिखी पौराणिक फैशन की नई सोच

'रामायण' में शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत का लुक गोल्डन आर्मर, लेयर्ड ज्वेलरी और दमदार स्टाइल की वजह से चर्चा में है। जानिए फैशन की नजर से इस रॉयल और पावरफुल कॉस्ट्यूम में क्या-क्या खास दिखाई देता है।

Image

Rakul Preet Singh As Shurpanakha

रामायण के किरदारों को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा दर्शकों के लिए खास होता है। ऐसे में जब किसी लोकप्रिय अभिनेत्री का पहला लुक सामने आता है, तो फैशन से लेकर किरदार तक हर चीज पर चर्चा शुरू हो जाती है। हाल ही में नमित मल्होत्रा की रामायण का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें रकुल प्रीत कौर के शूर्पणखा लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। पहली नजर में यह लुक पारंपरिक राक्षसी छवि से बिल्कुल अलग दिखाई देता है।

इसमें डर से ज्यादा शाही अंदाज, पावर और रॉयल फैशन देखने को मिलता है। गोल्डन कवच, लेयर्ड ज्वेलरी और स्ट्रॉन्ग मेकअप मिलकर इस किरदार को एक अलग पहचान देते हैं। यह लुक बताता है कि आज की फिल्मों में किरदारों को सिर्फ कहानी से नहीं, बल्कि उनके कॉस्ट्यूम और स्टाइल के जरिए भी नए तरीके से पेश किया जा रहा है।

गोल्डन आर्मर बना पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

सबसे पहले नजर जाती है उनके गोल्डन मेटैलिक आर्मर पर। यह सामान्य ब्लाउज की जगह कवच जैसा डिजाइन दिया गया है, जो किरदार की ताकत और शाही पहचान को दिखाता है। इससे लुक योद्धा जैसा महसूस होता है।

लेयर्ड ज्वेलरी ने दिया रॉयल टच

रकुल के गले में कई लेयर वाले नेकलेस, माथे पर माथापट्टी, बड़े ईयररिंग्स, बाजूबंद और कमर की चेन पूरे लुक को बेहद भव्य बनाते हैं। ज्वेलरी ज्यादा होने के बावजूद सब कुछ संतुलित नजर आता है और किरदार को रानी जैसा प्रभाव देता है।

Rakul Preet as Surpankha

Rakul Preet as Surpankha

खुले बालों ने बढ़ाया रहस्यमयी अंदाज

लंबे, खुले और हल्के वेवी बाल पूरे लुक में एक रहस्यमयी एहसास जोड़ते हैं। यह हेयरस्टाइल पारंपरिक भी लगता है और स्क्रीन पर किरदार की मौजूदगी को भी मजबूत बनाता है।

गोल्डन कलर पैलेट क्यों है खास?

पूरे कॉस्ट्यूम में गोल्डन और अर्थी टोन का इस्तेमाल किया गया है। इससे किरदार शाही भी लगता है और पौराणिक दुनिया से जुड़ा हुआ भी। यह रंग कैमरे पर भी काफी प्रभावशाली दिखाई देता है।

यह लुक रोजमर्रा के फैशन के लिए नहीं है, लेकिन इसकी कई बातें इंस्पिरेशन बन सकती हैं। जैसे लेयर्ड ज्वेलरी का संतुलित इस्तेमाल, गोल्डन एक्सेसरीज, आर्म कफ और स्टेटमेंट नेकपीस को किसी फेस्टिव या थीम पार्टी लुक में अपनाया जा सकता है।

किसी भी पौराणिक किरदार का कॉस्ट्यूम तभी सफल माना जाता है, जब वह कहानी का हिस्सा भी लगे और दर्शकों के मन में छाप भी छोड़ जाए। रकुल प्रीत का यह लुक उसी दिशा में एक दिलचस्प कोशिश नजर आता है। इसमें परंपरा और मॉडर्न कॉस्ट्यूम डिजाइन का अच्छा संतुलन दिखता है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article