लाइफस्टाइल

Pulwama Shaheed Diwas 2024: पुलवामा हमले के 5 साल, शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजें ये शायरी, कोट्स, फोटोज

Pulwama Attack Sad Shayari: आज पुलवामा हमले को 5 साल पूरे हो गए हैं। पूरा देश शहीद हुए सैनिकों को नमन कर रहा है। अगर आप भी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो ये देशभक्ति संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी, स्टेटस, वॉलपेपर, वीडियो, GIF भेज सकते हैं।

Image

Black day

Pulwama Attack Sad Shayari: आज एक तरफ जहां दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारत के इतिहास का सबसे काला दिन है। आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें करीब 45 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। तभी से इस दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है। आज देश पुलवामा शहीदों को नमन करता है। ऐसे में अगर आप भी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो ये देशभक्ति संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी, स्टेटस, वॉलपेपर, वीडियो, GIF भेज सकते हैं।

Pulwama Attack Sad Shayari in hindi

कभी जो काम आ जाए

कभी जो काम आ जाए तो उसे हमसे उम्मीद-ए-मद्द ख़ास होती है,

फौजी ही हैं जिन्हें जान देकर भी कभी हमसे न कोई आस होती है।

पुलवामा के शहीदों को नमन!

Pulwama attack

Pulwama attack

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को हमारा शत-शत नमन।

जय हिंद जय जवान!

भारत माता की जय

भारत माता की जय! भारत माता के वीर सपूतो को शत-शत नमन! यह लोग मरकर भी हम सभी की यादो मे ज़िंदा हैं।

जय हिन्द जय भारत!

प्रेम गीत कैसे लिखू

प्रेम गीत कैसे लिखू,

चारों तरफ गम के बादल छाए हैं

नमन हैं उन महान योद्धाओं को,

जो प्रेम दिवस के दिन तिरंगे में लिपट कर आये हैं।

जय हिंद!

Black day sad shayari

Black day sad shayari

वतन से मोहब्बत इस तरह निभा गए

वतन से मोहब्बत इस तरह निभा गए,

मोहब्बत के दिन अपनी जान लुटा गए।

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!

फौजी भी कमाल के होते हैं

फौजी भी कमाल के होते हैं,

पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं।

पुलवामा शहीदों को शत-शत नमन!

Pulwama attack

Pulwama attack

जो पूरी रात जागते हैं

जो पूरी रात जागते हैं,

ज़रुरी नहीं वो सिर्फ आशिक़ हो

वो देश पर मर मिटने वाला सैनिक भी हो सकता है।

जय हिंद जय जवान!

लिख रहा हूँ अंजाम जिसका

लिख रहा हूँ अंजाम जिसका, कल आगाज़ आएगा,

मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा

मैं रहूँ न रहूँ, मेरे मरने के बाद भी, वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!

शहीदों की चिताओं पर

शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।

पुलवामा के शहीदों को नमन!

Pulwama attack sad shayari

Pulwama attack sad shayari

कतरा – कतरा भी दिया वतन के वास्ते

कतरा – कतरा भी दिया वतन के वास्ते,

एक बूंद तक ना बचाई इस तन के वास्ते

यूं तो मरते हैं लाखों लोग हर रोज़

पर मरना तो वो है जो जान जाये वतन के वास्ते।

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article