Priyanka Chopra at Meta Gala 2023: देसी ही नहीं, इंटरनेशनल मंच पर भी प्रियंका चोपड़ा अपने काम और स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर चुकी हैं। न्यू यॉर्क सिटी के द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित होने वाले मेट गाला में भी प्रियंका चोपड़ा लगातार स्टाइलिश अवतारों में नजर आती हैं। 2023 में मेट गाला 1 मई को अपने तय वेन्यू में आयोजित किया गया जहां कई देशी-विदेशी हस्तियों के बीच आलिया भट्ट, ईशा अंबानी भी नजर आईं और साथ में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इवेंट में शिरकत की तस्वीरें सामने आई हैं। और ये कपल रेड कार्पेट पर बहुत भी अच्छा लग रहा था। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की बेटी उनके साथ नहीं दिखी।
Priyanka Chopra and Nick Jonas at Meta Gala 2023
इस इवेंट पर प्रियंका और निक ने ब्लैक एंड व्हाइट का कंट्रास्ट लुक कैरी किया था। प्रियंका ने ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन को हैवी स्लीव्स के साथ पहना था जिसमें व्हाइट ग्लव्स शामिल हैं।

Priyanka Chopra Look for Met Gala 2023
प्रियंका ने बालों को इंटरनेशनल ट्रेंडी टच दिया था। साथ में डायमंड नेकलेस और ईयर रिंग्स लुक को कंप्लीट किया था।

Meta Gala 2023 Priyanka Chopra with Nick Jonas
दूसरी ओर निक का लुक स्मार्ट, शार्प और एजी रहा। उन्होंने सफेद शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर, लेदर कोट और स्लिम टाई पहनी थी।

Priyanka Chopra and Nick Jonas at Met Gala 2023
Meta Gala 2023 Priyanka Chopra Look
मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस की भी खूब चर्चा है। क्योंकि इस इवेंट का आयोजन चैरिटी जमा करना है तो प्रियंका इस हार को इवेंट के बाद चैरिटी के लिए देंगी। वैसे प्रियंका के इस हार की कीमत को जानकर कॉमन मैन ही नहीं, बड़े बड़े बिजनेस मैन भी झटका खा जाएंगे। दरअसल प्रियंका के इस डायमंड नेकलेस की कीमत टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 25 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। इसको अगर भारतीय करंसी में बदला जाए तो कीमत 200 करोड़ रुपये आती है।
खैर जीरो गिनने से पहले तस्वीरों में प्रियंका के लुक को भी अच्छे देख लें। तस्वीरें हम लेख में आपके साथ साझा कर चुके हैं।
