लाइफस्टाइल

PM Modi Independence Day Photos: एक पगड़ी, कई कहानियां.. 2014 से 2025 तक ऐसा रहा मोदी जी का खास पगड़ी लुक, जान लें इस साल क्या रहा खास

PM Modi Independence Day Photos (स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो): आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस खास दिन पर हर साल देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण कर जनता को संबोधित करते हैं। PM के भाषण के साथ साथ उनके ट्रेडिशनल पहनावे की भी इस दिन खास चर्चा होती है। देखें 11 सालों में मोदी जी का लुक कैसा रहा है, और इस साल क्या खास था।

Image

PM Modi Independence Day Looks Over The Years (Photo Credit - ANI))

PM Modi Independence Day Photos (स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो): भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत बहुत बधाई, आज ही के दिन 79 साल पहले भारत आजाद हुआ था। इस दिन पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किला से जनतो को संबोधित करते हैं और ध्वजारोहण करते हैं। 11 सालों से भारत का प्रधानमंत्री पद संभालने वाले नरेंद्र मोदी का भाषण इस दिन का प्रमुख आकर्षण होता है, हालांकि न केवल उनकी बातें बल्कि मोदी जी का पहनावा भी इस दिन पर चर्चा में रहता है। सत्ता से लेकर स्टाइल को भी मोदी जी बेशक बहुत अच्छे से जानते समझते हैं।

उनका पहनावा उनके व्यक्तित्व, धारणाओं तो सांस्कृतिक विरासत के बारे में कुछ न बोलकर भी बहुत कुछ कह देता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोदी जी ट्रेडिशनल इंडियन कपड़े पहनते हैं, जिनके साथ वे हमेशा ही देश के अलग अलग हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हुए पगड़ी या साफा पहनते हैं। भारत के ट्रेडिशनल पहनावे में पगड़ी पहनने का खास महत्व होता है। ऐसे में हर साल मोदी जी अपने लुक के साथ इसे पहनते ही हैं। 2014 से लेकर 2025 तक में मोदी जी ने हर स्वतंत्रता दिवस पर यूनिक पगड़ी पहनी है, देखें कैसे एक पगड़ी ने मोदी जी और देश के बारे में अलग अलग कहानियां बताई हैं।

इस साल क्या पहना?

साल 2025 के स्वतंत्रता दिवस के लिए मोदी जी ने सफेद कुर्ता पजामा पहना था। जिसके साथ वाली नारंगी नेहरू जैकेट देश और मोदी जी के देशप्रेम के बारे में बहुत कुछ कह रही थी।

Independence Day 2025

Independence Day 2025

मोदी जी ने इस साल केसरिया रंग की पगड़ी पहनी थी, राजस्थानी स्टाइल की इस मोनोक्रोम पगड़ी का लुक उनपर काफी जम रहा था। वहीं उनका तिरंगा गमछा तो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।

पगड़ी कैसे बनी मोदी जी की पहचान..

Modi Ji Photo at Independence Day 2014 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2014 (Photo Credit - ANI)

साल 2014 मैं मोदी जी ने पहली बार भारतवासियों को प्रधानमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसे लुक में संबोधित किया था। मोदी जी ने स्पेशल राजस्थानी बांधनी प्रिंट वाली पगड़ी पहनी थी। जो नारंगी, पीले तो हरे रंग से सजी हुई थी। इस पगड़ी में भारत की झलक साफ दिख रही थी, वहीं ये सफेद कुर्ते के साथ काफी जच भी रही थी।

Modi Ji Photo at Independence Day 2015 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2015 (Photo Credit - ANI)

साल 2015 में मोदी जी मल्टीकलर वाली ट्रेडिशनल पगड़ी/साफा पहना था। ये साफा उनके घुटनों तक लंबा था और सफेद कुर्ते तो नेहरू जैकेट के साथ ये ट्रेडिशनल साफा और भी ज्यादा अच्छा लग रहा था।

Modi Ji Photo at Independence Day 2016 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2016 (Photo Credit - ANI)

मोदी जी की ये बहुत ही सुंदर और प्यारे गुलाबी, लाल, पीले रंगों से मिलकर बनी टाई एंड डाय पैटर्न की पगड़ी का लुक भी बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा था। सफेद कुर्ते के साथ ये पगड़ी अलग ही हाईलाइट हो रही थी।

Modi Ji Photo at Independence Day 2017 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2017 (Photo Credit - ANI)

लाल-पीले रंग की ये लहरिया चैक्स वाली ट्रेडिशनल पगड़ी का लुक भी काफी पसंद किया गया था। मोदी जी ने वैसे तो हर साल में लगभग एक ही तरह से पगड़ी बांधी है, लेकिन हर लुक में उनके चेहरे का तेज ज्यादा और ज्यादा प्रभावी लग रहा है।

Modi Ji Photo at Independence Day 2018 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2018 (Photo Credit - ANI)

भारत का भगवा रंग धारण कर मोदी जी ने साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर जनता को संबोधित किया था। लाल और नारंगी रंग के कॉम्बिनेशन वाली ये पगड़ी सफेद कपड़ों के साथ बहुत ही उभरी हुई नजर आ रही है।

Modi Ji Photo at Independence Day 2019 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2019 (Photo Credit - ANI)

मल्टीकलर लहरिया पैटर्न की ये राजस्थानी पगड़ी ने भी मोदी जी के लुक में चार चांद लगा दिए थे। साल 2019 में मोदी ने इसे सफेद जैकेट-कुर्ते के साथ पेयर अप किया था। ये सिंपल सा साफा भारत के रंगों को बखूबी दर्शा रहा है।

Modi Ji Photo at Independence Day 2020 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2020 (Photo Credit - ANI)

बांधनी और लहरिया पैटर्न का या नारंगी और गुलाबी ट्रेल वाला साफा भी नीले जैकेट के साथ काफी जम ठम रहा है। मोदी ने इस लुक में अपनी दाढ़ी काफी बढ़ा ली थी, वहीं साफा पहनने का स्टाइल भी कुछ अलग था।

Modi Ji Photo at Independence Day 2021 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2021 (Photo Credit - ANI)

लंबी दाढ़ी के साथ सफेद कुर्ता पजामा और नारंगी गमछा इस लुक में मोदी जी के क्रीम, नारंगी और गुलाबी कलर के खूबसूरत कॉम्बिनेशन के साथ एकदम ही परफेक्ट लगा था।

Modi Ji Photo at Independence Day 2022 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2022 (Photo Credit - ANI)

साल 2022 में मोदी जी ने ये तिरंगा रंग की पगड़ी पहनी थी। उनके इस लुक को बहुत ज्यादा प्यार मिला था, इस सिंपल पगड़ी के साथ उन्होने बहुत ही गहरी बात कह दी थी। सिर पर भारतीय तिरंगे को संवारकर उन्होने साबित कर दिया था कि, देश उनके लिए क्या मायने रखता है।

Modi Ji Photo at Independence Day 2023 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji Photo at Independence Day 2023 (Photo Credit - ANI)

बांधनी मांडला प्रिंट वाली ये मल्टीकलर पगड़ी भी बहुत ही ज्यादा सुंदर है। ब्लैक एंड वाइट पहनावे के साथ मोदी जी ने ये रंगों से भरी पगड़ी पहन, भारत के अनेक रंगों को सिर पर सजाया था।

Modi Ji At Independence Day 2024 (Photo Credit - ANI)

Modi Ji At Independence Day 2024 (Photo Credit - ANI)

मोदी जी की ये नारंगी, हरे और पीले रंग वाली लहरिया पगड़ी भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। जरूर ही उनकी पगड़ी तो साफा बहुत कुछ कह जाती है। वहीं दर्शाती है कि, कैसे उनकी रगों में देशप्रेम है और उनके पहनावे और लुक में हर कोई भारत की अनदेखी छवि देख सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article