Besharm Rang Location: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। गाने में जहां शाहरुख और दीपिका की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है। वहीं, गाने की लोकेशन भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बेशरम रंग की शूटिंग स्पेन के कई लोकेशन में हुई है। गौरतलब है कि स्पेन फिल्म इंडस्ट्री की फेवरेट शूटिंग लोकेशन है। इससे पहले फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की शूटिंग भी स्पेन में ही हुई है। ऐसे में जानिए स्पेन में घूमने के लिए कितना आएगा आपका कुल खर्चा।
बेशरम रंग के गाने के लिरिक्स की शुरुआत स्पेनिश लिरिक्स से ही होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग स्पेन के मल्लोर्का शहर में हुई है। इस शहर का आधिकारिक नाम पाल्म डी मल्लोर्का है। ये स्पेन के बेलिएरिक द्वीप समूह का सबसे बड़ा शहर है। ये एक प्रमुख शहर और बंदरगाह है जो दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ये शहर बीच के अलावा फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे गेम्स के लिए भी काफी ज्यादा जाना जाता है। साल 1950 के दशक के बाद से ही ये टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर हो गया है।
ऐसे जाएं पाल्म डी मल्लोर्का
भारत से मल्लोर्का जाने के लिए आप नई दिल्ली, चेन्नई और मुंबई से फ्लाइट ले सकते हैं। यहां पर जर्नी लगभग 16 घंटे 30 मिनट तक की है। इसके अलावा नई दिल्ली से फ्लाइट 15 घंटे 50 मिनट की है। वहीं, मुंबई से 13 घंटे पांच मिनट लग सकते हैं। चेन्नई से मल्लोर्का जाने का खर्च लगभग एक लाख आठ हजार रुपए है। वहीं, नई दिल्ली से खर्च भी एक लाख आठ हजार रुपए है। वहीं, बेंगलुरु से 17 घंटे 20 मिनट की फ्लाइट है। इसकी कीमत लगभग 98 हजार रुपए है। वहीं, हैदराबाद से एक स्टॉप फ्लाइट है। इसकी कीमत लगभग एक लाख 21 हजार रुपए से अधिक है।
पठान फिल्म की बात करें तो ये साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।
