लाइफस्टाइल

Parenting Tips: बच्चा स्कूल से आए तो उससे क्या पूछें? हर पेरेंट को जान लेने चाहिए ये 3 सवाल

Parenting Tips (पेरेंटिंग टिप्स): स्कूल जाने वाले बच्चों के पेरेंट्स के लिए ये 3 सवाल बहुत ही जरूरी हो सकते हैं। देखें बच्चे जब स्कूल से आते हैं, तो आखिर उनसे क्या पूछना चाहिए। जो बच्चे के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

Image

स्कूल के बाद बच्चे से पूछें ये सवाल (Photo Credit - Istock)

Parenting Tips (पेरेंटिंग टिप्स): स्कूल में आज क्या किया? खाना खाया या नहीं? जैसे सवाल हर स्कूल जाने वाले बच्चे के पेरेंट्स पूछते ही हैं। हालांकि कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जो बच्चे के मानसिक तो भावनात्मक विकास के लिए हर मां-बाप को पूछना ही चाहिए। स्कूल जाने वाले बच्चों से उनके दिन का हाल ही नहीं बल्कि मन का हाल भी पूछना अनिवार्य है। ऐसा इसलिए अनिवार्य है क्योंकि, मौजूदा हालातों तो छोटे बच्चों में भी तनाव तो डर, एंग्जाइटी की स्थिति के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चे को मानसिक और भावनात्मक रूप से सपोर्ट करना, बात चीत करना बहुत मददगार हो सकता है। देखें वो 3 सवाल कौन से हैं, जो आपको बच्चे से जरूर ही पूछना चाहिए जब वो स्कूल से आए ..

आज स्कूल में क्या किया और क्या अच्छा लगा

बच्चों के साथ स्कूल में पढ़ाई के अलावा भी बहुत कुछ हो सकता है। ऐसे में बच्चों से उनके दिन का हाल उन्हीं के अंदाज में पूछना जरूरी है। बच्चों से दोस्त बनकर बात करें, उनसे केवल ये न पूछे की पढ़ाई में क्या किया.. इसके बजाय पूछे की आज उन्होने कैसा फील किया, उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या अच्छा नहीं लगा। ऐसे में अगर आपका बच्चा बताता है कि, उसे क्या बुरा लगा वो चाहे किसी का बर्ताव हो या पढ़ाई आदि से डर हो.. उसे अच्छे से सुने और समझे। बच्चे का बताना ही नहीं बल्कि पेरेंट्स का उनकी बातों को समझना और सपोर्ट करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

क्या नया सीखा

बच्चे के विकास के लिए रोज उसे कुछ न कुछ नया सीखाना बहुत ही अच्छी एक्टिविटी हो सकती है। ऐसे में स्कूल से जब आपका बच्चा आए, तो उससे पूछे कि आज उसने क्या नया सीखा और वे कैसे उस चीज में अपनी क्रिएटिविटी यूज कर सकते हैं। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान का ही नहीं बल्कि उसके बाहर की दुनिया का भी महत्व समझाए। कुछ नया करने, पढ़ने और सीखने की सलाह दें।

क्या वे कल स्कूल जाना चाहते हैं

अक्सर बच्चे स्कूल जाने से कतराते हैं। इसका कारण पढ़ाई या एग्जाम का डर, किसी दोस्त से लड़ाई, टीचर की डांट से डर या कोई अन्य वजह हो सकती है। ऐसे में बच्चों को पूछना जरूरी है कि, वे स्कूल जाना चाहते हैं या नहीं। उनकी मर्जी के बिना जबरदस्ती न करें।

हर पेरेंट को बच्चे से स्कूल के बाद ये 3 सिंपल से सवाल जरूर ही पूछने चाहिए, इन सवालों को पूछने से आपके और आपके बच्चे के बीच का रिश्ता भी मजबूत होगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article