लाइफस्टाइल

Parenting: सात साल तक के बच्चों के लिए 7 जरूरी पेरेंटिंग टिप्स, नोट कर लें पेरेंट्स, बन जाएगा बच्चे का फ्यूचर

Parenting Tips: सात साल तक का समय बच्चों की नींव मज़बूत करने का दौर होता है। अगर इस उम्र में उन्हें प्यार, सुरक्षा और सही आदतें दी जाएं, तो वे न सिर्फ़ होशियार बल्कि आत्मविश्वासी और संवेदनशील इंसान बनेंगे।

Image

सात साल तक के बच्चों के लिए 7 जरूरी पेरेंटिंग टिप्स (Photo: iStock)

Parenting Tips for 0-7 years old kinds: बच्चों की अच्छी परवरिश यूं तो हमेशा जरूरी है लेकिन उनके शुरुआती सालों में यह सबसे अहम मानी जाती है। पैदा होने से 7 साल की उम्र तक में बच्चे जैसी परवरिश पाते हैं, वैसे ही उनका व्यक्तित्व आगे चलकर बनता है। दरअसल इस उम्र में बच्चा मिट्टी की तरह होता है। पेरेंट्स उसे जैसा आकार देंगे, वैसा ही ढल जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि बतौर अभिभावक हम अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश दें। आइए जानते हैं 7 साल के बच्चों के लिए कुछ आसान और जरूरी पेरेंटिंग टिप्स:

1. प्यार से समझाएं: बच्चों को बार-बार डांटने या चिल्लाने के बजाय प्यार से समझाएं। इस उम्र में बच्चे सीख रहे होते हैं, इसलिए धैर्य रखना बहुत ज़रूरी है।

2. स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल: छोटे बच्चों को मोबाइल या टीवी का आदि बनाना उनकी सेहत और दिमाग पर असर डालता है। कोशिश करें कि बच्चे आउटडोर खेलें, कहानियां सुनें और क्रिएटिव काम करें।

3. रूटीन और अनुशासन सिखाएं: सुबह उठने, खाने, पढ़ाई और खेलने का एक तय रूटीन बनाइए। इससे बच्चे में अनुशासन की आदत पड़ेगी और वह समय की कद्र करना सीखेगा।

4. हेल्दी फ़ूड की आदत डालें: बच्चों को शुरू से ही तला-भुना या जंक फूड कम और घर का पौष्टिक खाना ज्यादा दें। छोटी उम्र में बनी खाने की आदतें जिंदगी भर चलती हैं।

5. सवालों का जवाब दें: इस उम्र में बच्चे ढेर सारे सवाल पूछते हैं। उन्हें टालने के बजाय आसान भाषा में जवाब दें। इससे उनका दिमाग़ और जिज्ञासा दोनों विकसित होते हैं।

6. कहानी और खेल से सीख: किताबों की कहानियां, पजल्स, ड्रॉइंग और आउटडोर गेम्स से बच्चे नई बातें सीखते हैं। पढ़ाई का बोझ देने से पहले इन्हें खेल-खेल में सीखने दें।

7. तुलना न करें: हर बच्चा अलग होता है। उसकी तुलना किसी और बच्चे से न करें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास टूट सकता है।

हमेशा याद रखें कि सात साल तक का समय बच्चों की नींव मज़बूत करने का दौर होता है। अगर इस उम्र में उन्हें प्यार, सुरक्षा और सही आदतें दी जाएं, तो वे न सिर्फ़ होशियार बल्कि आत्मविश्वासी और संवेदनशील इंसान बनेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article