लाइफस्टाइल

हफ्ते भर में ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करें पपीता का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 8, 2024, 04:58 PM IST

ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं। ऐसे में इस समस्या का समय रहते इलाज करना बेहद जरूरी है। ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप पपीता फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

Papaya Face Pack to Get rid of Oily Skin

Papaya Face Pack to Get rid of Oily Skin: धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। इसकी वजह से कई बार चेहरे पर ऑयल जम जाता है जिस कारण चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं। ऑयली स्किन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते में फाइबर, विटामिन B, पोटैशियम, विटामिन C विटामिन A और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में कारगर साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप पपीते का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीता का स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और पपीते का फेस पैक

इसका फेस पैक तैयार करने के लिए पपीते के 2 से 3 छोटे टुकड़ों में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस पेस्ट को 5 मिनट तक रगड़ें। अब इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

पपीता और मुलतानी मिट्टी का फेस पैक

पपीता और मुलतानी मिट्टी का फेस पैक तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच पपीते को मैश कर लें। फिर इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर साफ पानी से इसे धो लें। इस फेस का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।

पपीता और शहद का फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार 2 बड़े चम्मच पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इस फेस पैक को साफ पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article