लाइफस्टाइल

रात को सोने से पहले इस तरह जरूर करें स्किन की देखभाल, सुबह दिखेगा रेडिएंट ग्लो

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 2, 2024, 07:04 AM IST

स्किन की देखभाल सिर्फ दिन को ही नहीं बल्कि रात को सोने से पहले करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको नाइट स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

Image

Night Skin care tips for glowing and radiant skin

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं स्किन केयर रूटीन में कई तरह की चीजें शामिल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रात में भी स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं रात को सोने से पहले सिर्फ अपना मेकअप हटाती हैं, लेकिन स्किन के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं। रात को सोने से पहले भी स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको यहां 3 ऐसे स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रात को सोने से पहले करना बेहद जरूरी है। रात को सोने से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो कर आप रेडिएंड स्किन पा सकती हैं।

डबल क्लींजिंग

दिन भर हमारी स्किन धूल,मिट्टी और प्रदूषण की चपेट में आती है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि रात को स्किन की खास देखभाल की जाए। इसलिए रात को सोने से पहले डबल क्लीनिंग करना बेहद जरूरी है। ऐसे में रात को सोने से पहले आप ऑयल-बेस्ड क्लींजर की मदद से आप मेकअप हटा सकते हैं। इसके बाद जेल-बेस्ड क्लींजर से स्किन को डीप क्लीन कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सुबह को बिल्कुल फ्रेश और रेडिएंट दिखेगी।

स्किन को करें एक्सफोलिएट

रात को सोने से पहले स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। इससे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होता है। चेहरे को साफ करने के लिए आप हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीरम का करें इस्तेमाल

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सीरम काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सीरम चुनें। अगर आपकी स्किन ऑयली है और अक्सर चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं तो सैलिसिलिक एसिड वाला सीरम यूज करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article