लाइफस्टाइल

New Year Party 2023: आपके आसपास कहां हो रही न्यू ईयर की पार्टी, एक मिनट में ऐसे जानें लोकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 31, 2022, 03:10 PM IST

New Year Party Near Me: नए साल के साथ ही पार्टी की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है। अगर आप भी दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी में जाने का सोच रहे हैं तो यहां दिए गए बेहद आसान तरीके से पार्टी की पूरी डिटेल पता कर सकते हैं।

Image

New Year Party Near Me

Photo : iStock

New Year Party Near Me: नए साल का आगाज होने जा रहा है। साल 2023 को आने में अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। नए साल की शुरुआत के लिए दुनिया भर के लोग बेहद उत्साहित रहते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ खास करना चाहते हैं। कोई काम और दफ्तर से छुट्टी लेकर अपने घर और परिवार वालों के साथ समय बिताना चाहता है तो वहीं कुछ लोग बाहर पार्टी का लुत्फ उठाना चाहते हैं।

साल 2023 की शानदार शुरुआत के लिए कई जगह पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। इन पार्टीज में आप स्वादिष्ट खाने के साथ ही अच्छे म्यूजिक और डांस का आनंद ले सकेंगे। अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी 2023 में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मिनटों में पार्टी की लोकेशन को पता कर सकते हैं।

New Year Party Near Me: मिनटों में करें चेक

न्यू ईयर पार्टी 2023 लोकेशन का पता लगाने के लिए आपको कुछ बेहद ही आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए सबसे पहले गूगल पर जाएं। फिर यहां New Year Party Near Me सर्च करें। गूगल आप की लोकेशन के हिसाब से न्यू ईयर पार्टी 2023 (New Year Party 2023) के इवेंट्स शेयर करेगा। जहां आप नए साल के जश्न के लिए पार्टी की टाइमिंग, लोकेशन, टिकट और अन्य जानकारी चेक कर सकेंगे।

New Year Party 2023: ऑनलाइन बुक करें टिकट

आप बुक माई शो (Book My Show) पर जाकर भी न्यू ईयर पार्टी 2023 (New Year Party 2023) की लोकेशन चेक कर सकते हैं। इसके लिए गूगल पर 'Book My Show' सर्च करें या फिर इसका ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद Events सेक्शन में जाएं। यहां New Year Parties पर क्लिक करें। अब आपके लोकेशन के हिसाब से इवेंट्स की पूरी लिस्ट आ जाएगी। ‌आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article