2023 New Year: साल 2023 शुरू होने में महज कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नए सपने और नए लक्ष्य भी साथ लेकर आता है। हमें बीते साल की गलतियों, पुरानी यादों, सफलता और असफलता से सीखते हुए नए साल की ओर कदम रखना चाहिए।
नए साल की तैयारी क्रिसमस से ही शुरू हो जाती है। कई लोग नए साल पर किसी नई जगह पर घूमने की प्लानिंग करते हैं तो कोई अपने घर और परिवार की ओर लौटता है। वहीं, नए साल की खुशी में जगह जगह पर पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। यहां स्वादिष्ट व्यंजन के साथ ही नाच गाना और मजेदार खेल भी होते हैं। जबकि, कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं।
नए साल के इस अवसर पर लोग अपने घरों को रंगोली से भी सजाते हैं। इसके साथ ही दोस्त और परिवारवालों को न्यू ईयर कार्ड और गिफ्ट भी देते हैं। आप भी अपने करीबियों इन शानदार मैसेज के जरिए नए साल की शुभेक्षा दे सकते हैं।
1. स्वर्णिम बने भविष्य आपका
जीवन हो सुगम-सफल
एक नया संकल्प लेकर आप
नव वर्ष को बनाए उज्जवल ।
नए साल की ढे़र सारी बधाई
2. आपकी आँखों में सजे है जो भी सपने,
और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए,
यही है हमारी शुभकामनाएं।
Happy New Year 2023

Happy New Year 2023
3. चमकती रहे सूरज की तरह आपकी जिंदगी
और सितारों की तरह झिलमिलाये आपका पूरा आंगन
इसी दुआ के साथ आपको नये वर्ष की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
4. इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल
दौलत की न हो कमी आप हो जाएं मालामाल,
हस्ते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका परिवार,
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल।

Happy New Year 2023
5. एक खूबसूरती, एक ताजगी
एक सपना, एक सच्चाई
एक कल्पना, एक एहसास
एक आस्था, एक विश्वास
यही है एक अच्छे साल की शुरुआत।
Happy New Year 2023
