लाइफस्टाइल

हाइट में पतियों से लंबी निकलीं न्यू ब्राइड्स अंशुला-गौरी, लंबा दिखने के लिए लड़के फॉलों कर सकते हैं ये स्टाइलिंग टिप्स

अंशुला कपूर और गौरी स्प्रैट जैसी न्यू ब्राइड्स अपने पतियों से हाइट में लंबी नजर आईं। अगर आपकी हाइट भी पार्टनर से कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप लंबे दिख सकते हैं।

Image

How to look tall

शादी की तस्वीरों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। हाल ही में अंशुला कपूर और आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट की तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि दोनों अपने पतियों से थोड़ी लंबी नजर आईं। लेकिन बदलते समय में हाइट किसी रिश्ते की पहचान नहीं है। आज लोग कॉन्फिडेंस और स्टाइल को ज्यादा महत्व देते हैं।

फिर भी अगर आमिर खान जैसे या किसी भी लड़के को अपनी हाइट थोड़ी ज्यादा दिखानी हो, तो इसके लिए किसी खास मेहनत की जरूरत नहीं है। सिर्फ कपड़े पहनने का तरीका, सही फुटवियर और कुछ छोटी-छोटी स्टाइलिंग ट्रिक्स आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर कोई भी लड़का ज्यादा लंबा और स्मार्ट दिख सकता है।

सही फिटिंग के कपड़े पहनें

बहुत ढीले या जरूरत से ज्यादा ओवरसाइज कपड़े शरीर को छोटा दिखा सकते हैं। अच्छी फिटिंग वाली शर्ट, टी-शर्ट और ट्राउजर शरीर की लंबाई को बेहतर तरीके से उभारते हैं।

एक जैसे रंग का आउटफिट चुनें

ऊपर और नीचे एक ही रंग या मिलते-जुलते रंग पहनने से शरीर एक सीधी लाइन में दिखाई देता है। इससे व्यक्ति पहले से थोड़ा लंबा नजर आ सकता है।

लो-टॉप जूते नहीं, थोड़ी ऊंचाई वाले फुटवियर चुनें

ऐसे जूते या स्नीकर्स पहनें जिनका सोल थोड़ा मोटा हो। इससे कुछ अतिरिक्त ऊंचाई मिलती है और लुक भी स्टाइलिश लगता है। बहुत ज्यादा ऊंची हील वाले जूते पहनने की जरूरत नहीं है।

पैंट की लंबाई पर ध्यान दें

बहुत लंबी या जमीन पर घिसने वाली पैंट हाइट को कम दिखा सकती है। सही लंबाई की ट्राउजर या जींस पहनने से पैर लंबे नजर आते हैं और पूरा लुक संतुलित लगता है।

अक्सर झुककर चलने से व्यक्ति अपनी असली हाइट से भी छोटा दिखाई देता है। हमेशा कंधे सीधे रखें, गर्दन ऊपर रखें और कॉन्फिडेंस के साथ चलें। यही सबसे आसान और असरदार स्टाइलिंग टिप है। आज के समय में बेशक ही रिश्ते कद से नहीं, बल्कि समझ, सम्मान और प्यार से मजबूत बनते हैं। अगर आपकी हाइट पार्टनर से कम भी है, तो उसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं। सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस आपको हर मौके पर अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article