लाइफस्टाइल

पायल पहनकर दूल्हा बनें Aamir Khan, धोती-कुर्ते के साथ चांदी की झांझर हो गई वायरल

आमिर खान की शादी में उनका सिंपल लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। आइवरी धोती-कुर्ता, नंगे पैर और चांदी की पायल ने लोगों का ध्यान खींचा। जानिए कैसे यह सादा लुक आज के दूल्हों के लिए नया फैशन इंस्पिरेशन बना।

Image

Aamir Khan Anklet

आजकल शादी का मतलब सिर्फ भारी कपड़े और महंगे गहने नहीं रह गया है। कई लोग अपने खास दिन पर आरामदायक, सादा और पारंपरिक लुक को प्रायोरिटी दे रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी शादी में ऐसा ही सिंपल अंदाज अपनाया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने आइवरी रंग की धोती और कुर्ता पहना, पैरों में जूते नहीं पहने और सबसे ज्यादा चर्चा उनकी चांदी की पायल की हुई।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लहंगा लुक

आमतौर पर पायल को महिलाओं का गहना माना जाता है, लेकिन आमिर के इस अलग अंदाज ने फैशन को लेकर नई सोच सामने रखी। उनका पूरा लुक दिखाता है कि शादी के दिन स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा भारी कपड़ों या चमक-दमक की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं उनके इस लुक की खास बातें और क्यों आजकल सिंपल ग्रूम फैशन लोगों को पसंद आ रहा है।

सादगी में दिखा अलग अंदाज

आमिर खान ने अपनी शादी में हल्के रंग की धोती और कुर्ता चुना। पूरे लुक में कहीं भी जरूरत से ज्यादा चमक या भारी कढ़ाई नहीं थी। उनका पहनावा आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद क्लासिक भी नजर आया।

चांदी की पायल बनी चर्चा का विषय

आमिर के लुक की सबसे खास बात उनके पैर में पहनी चांदी की पायल रही। आमतौर पर पुरुष इस तरह का आभूषण कम पहनते हैं, लेकिन उनके इस छोटे से स्टाइल एलिमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। यह बताता है कि फैशन में अपनी पसंद के अनुसार नए प्रयोग किए जा सकते हैं।

नंगे पैर पूरा किया लुक

शादी के दौरान आमिर नंगे पैर नजर आए। भारतीय परंपरा में कई धार्मिक और पारिवारिक रस्में बिना जूते-चप्पल के निभाई जाती हैं। इससे उनका पूरा लुक और भी सादा और पारंपरिक दिखाई दिया।

दूल्हों में बढ़ रहा है मिनिमल फैशन का ट्रेंड

कुछ साल पहले तक दूल्हे भारी शेरवानी, बड़ी पगड़ी और कई तरह की एक्सेसरीज पहनना पसंद करते थे। अब धीरे-धीरे ट्रेंड बदल रहा है। हल्के रंग, आरामदायक कपड़े और कम एक्सेसरीज वाले लुक ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

गौरी स्प्रैट का लुक भी था सिंपल

आमिर की पत्नी गौरी स्प्रैट ने भी हल्के रंग का खूबसूरत आउटफिट चुना। दोनों का लुक एक-दूसरे से मेल खाता हुआ नजर आया। उनकी शादी की तस्वीरों में सादगी और खूबसूरती का अच्छा संतुलन देखने को मिला।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article