लाइफस्टाइल

आज का सुविचार: मैरी क्यूरी के इस विचार में छिपा है हर मुश्किल को आसान बना देने का हुनर

Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): 21 दिसंबर 1903 को मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला वैज्ञानिक बनी थीं। उनकी मेहनत, धैर्य और समर्पण आज लाखों लड़कियों को प्रेरित करता है। मैरी क्यूरी के बहुत से विचार आज भी मौजूं हैं।

Image

आज का सुविचार

Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): विज्ञान की दुनिया की पहली लेडी आइकन मैरी क्यूरी को लोग मैडम क्यूरी के नाम से भी जानते हैं। पोलैंड में जन्मीं मारिया स्क्लोडोव्स्का ने फ्रांस में पढ़ाई की और वहां पीयर क्यूरी से शादी की। गरीबी और लैंगिक भेदभाव के बावजूद उन्होंने रेडियम और पोलोनियम की खोज की, जो रेडियोएक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी थी। 21 दिसंबर, 1903 को मैरी क्यूरी को रेडियम की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। वे पहली महिला थीं जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्होंनें अपने पति पीयर क्यूरी के साथ साझा किया था।

मैरी क्यूरी ने साबित किया कि महिला भी विज्ञान में शिखर छू सकती है। उनकी मेहनत, धैर्य और समर्पण आज लाखों लड़कियों को प्रेरित करता है। मैरी क्यूरी के बहुत से विचार आज भी मौजूं हैं। आज के विचार में नजर डालते हैं उनके एक फेमस मोटिवेशनल कोट पर:

"मुश्किल काम को बीच में छोड़ देना आसान है, लेकिन विपरीत परिस्थिति में हमें हमारी ताकत पता चलता है।"

मैडम क्यूरी का यह कोट हमें जीवन की बहुत बड़ी सच्चाई से रूबरू करवाता है। दरअसल जब कोई काम कठिन हो जाता है, तब उसे बीच में छोड़ देना सबसे आसान रास्ता लगता है। उस समय थकान, डर, असफलता का भय और आत्म-संदेह हमें पीछे हटने पर मजबूर करते हैं। लेकिन यही वह मोड़ होता है, जहां इंसान की असली परीक्षा होती है। आसान रास्ता चुनने से हम खुद को राहत तो दे देते हैं, पर अपनी वास्तविक क्षमता से अनजान ही रह जाते हैं।

विपरीत परिस्थितियां हमें तोड़ने नहीं, बल्कि हमें पहचानने का अवसर देती हैं। जब हालात हमारे खिलाफ होते हैं, तब हमारे भीतर छिपी सहनशीलता, धैर्य और साहस सामने आते हैं। मुश्किल समय में जो व्यक्ति डटा रहता है, वही यह जान पाता है कि वह सोच से कहीं ज़्यादा मजबूत है। ऐसे अनुभव आत्मविश्वास को जन्म देते हैं और व्यक्ति को मानसिक रूप से परिपक्व बनाते हैं।

यह विचार यह भी सिखाता है कि संघर्ष से भागने के बजाय उसका सामना करना जरूरी है। हर कठिनाई हमें कुछ न कुछ सिखाकर जाती है। चाहे वह धैर्य हो, अनुशासन हो या खुद पर भरोसा। जो लोग मुश्किल काम को पूरा करने की हिम्मत रखते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

कम शब्दों में इस विचार को समझा जाए तो इसका मतलब है कि कठिन रास्ते ही हमें मजबूत बनाते हैं। अगर हम हर मुश्किल पर हार मान लें, तो अपनी ताकत कभी जान ही नहीं पाएंगे। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में टिके रहना ही असली विकास का रास्ता है।

Madam Curie Motivational Quotes

मैडम क्यूरी के और भी बहुत से प्रेरक विचार हैं जो किसी भी इंसान को सफलता के शिखर पर ले जाने का दम रखते हैं। जरूरत है इन विचारों पर पूरी ईमानदारी से अमल करने की:

1. जीवन में कभी डरना नहीं चाहिए; जीवन को समझना चाहिए।

2. विज्ञान में हमें उन चीजों की परवाह नहीं करनी चाहिए जो लोग कहते हैं, बल्कि उन चीजों की जो प्रकृति कहती है।

3. कुछ भी हासिल करने के लिए कुछ त्याग करना पड़ता है।

4. मैं उन लोगों में से हूं जो सोचते हैं कि विज्ञान की सबसे बड़ी सुंदरता है।

5. जीवन में कुछ भी डरने की जरूरत नहीं है, इसे केवल समझने की जरूरत है।

6. हमेशा आगे बढ़ते रहो, कभी रुको मत।

7. सफलता के लिए धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है।

8. मैंने कभी अपनी सफलता को भाग्य नहीं माना, बल्कि मेहनत का फल समझा।

9. वैज्ञानिक के रूप में काम करने वाली महिला को दो गुना मेहनत करनी पड़ती है।

10. हमारे जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है, बस हमें कोशिश करनी चाहिए।

दो बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं मैरी क्यूरी की ये बातें आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। ये बातें सिखाती हैं कि मेहनत और जुनून से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article