Navratri Recipes: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र त्योहार है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों कई लोग व्रत रखते हैं और खास तरह का सात्विक भोजन करते हैं। व्रत में खासतौर से अनाज की जगह साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा, फल, दूध और सूखे मेवे जैसी चीजें खाई जाती हैं। नवरात्रि के दौरान बनने वाली रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और ऊर्जा देने वाली होती हैं। यहां हम आपको चैत्र नवरात्रि स्पेशल आसान और टेस्टी मखाना चाट की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये रेसिपी Kabitas Kitchen चैनल कबिता सिंह की है। यहां से आप इसे नोट करके और अपने व्रत में भी अच्छा खाना खा सकते हैं।
मखाना चाट बनाने की सामग्री-
- मखाना
- मूंगफली
- घी
- हरा धनिया
- अदरक
- हरी मिर्च
- सेंधा नमक
- नींबू
- दही
- ककड़ी
- टमाटर
- आलू
- लाल मिर्च पाउडर
मखाना चाट बनाने की विधि-
1.चटपटा मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी मूंगफली भुनकर (ड्राई रोस्ट) निकाल लें। अब एक पैन में घी डालकर मखाना भून लें।
2.इसके बाद आपको चटनी बनानी है। हरी चटनी बनाने के लिए धनिया, अदरक, हरी मिर्च, मूंगफली, दही और सेंधा नमक लेंगे और इन सबको पीस लेंगे। चाट के लिए इतने से स्टेप में हरी चटनी तैयार हो जाएगी।
3.अब एक बड़े बाउल में कटी ककड़ी, कटा हुआ टमाटर, उबला हुआ आलू, कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसके ऊपर थोड़ा नींबू का रस और लाल मिर्च का पाउडर डालें। फिर ऊपर से हरी चटनी डालें। इसके बाद इसी में सेंधा नमक और ढेर सारा धनिया पत्ता डालें। इन सबको आपस में अच्छे से मिक्स करें। अब भुना हुआ मखाना और मूंगफली डालें और फिर से मिक्स करें। टेस्टी और स्पाइसी मखाना चाट तैयार है।
मखाना चाट बनाने के स्पेशल टिप्स-
मखाना को धीमी आंच पर घी में 5–7 मिनट तक भूनें। जब मखाना दबाने पर आसानी से टूटने लगे तो समझिए सही से रोस्ट हो गया है। इससे चाट ज्यादा क्रिस्पी बनेगी। इसके अलावा मूंगफली को ड्राई रोस्ट करके हल्का क्रश कर लें। इससे चाट में अच्छा नट्टी फ्लेवर और क्रंच आएगा। हरी चटनी बनाते समय भी दही कम और मूंगफली थोड़ी ज्यादा डालें। इससे चटनी क्रीमी और रिच बनेगी। सिर्फ सेंधा नमक डालें। अगर पसंद हो तो थोड़ा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। चाट बनाकर 5–10 मिनट फ्रिज में रख दें। इससे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाते हैं।
