लाइफस्टाइल

Nag Panchami Recipes: नाग पंचमी के भोग में बनते हैं ये मजेदार देसी पकवान, देखें बिहार-यूपी या राजस्थान, महाराष्ट्र की रेसिपीज

Nag Panchami 2025 Patholi Recipe (नागपंचमी 2025 पठोली रेसिपी): नाग पंचमी के दिन नाग देवता को खास भारतीय मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए तो सुख-समृद्धि के लिए भक्त इन्हें जरूर चढ़ाते हैं। इस नाग पंचमी आप भी जरूर ये प्रसाद बनाएं, देखें नाग पंचमी भोग, रेसिपी इन हिंदी।

Image

नाग पंचमी स्पेशल पाथोलि रेसिपी (Photo Credit - Istock)

Nag Panchami Food Recipes (नागपंचमी स्पेशल रेसिपी): हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार आज यानि की 29 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं। मान्यता है कि, जो कोई भी इन मीठे पकवानों को नाग देवता के आगे भोग प्रसाद के रूप में समर्पित करता है, उसका कालसर्प दोष दूर हो जाता है। आपको भी जरूर ही इस नाग पंचमी पर ये पकवान भोग में बनाने ही चाहिए। यहां देखें नाग पंचमी के लिए स्पेशल भोग-व्यंजन की लिस्ट, नाग पंचमी पर क्या बनाएं।

मालपुआ बनाने की रेसिपी

बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा समेत भारत के कई हिस्सों में मालपुआ बड़े ही चाव से बनाया तो खाया जाता है। देखें मालपुआ कैसे बनता है -

सामग्री

- 1 कप आटा

- 1/2 कप दूध

- 2-3 टेबलस्पून चीनी

- 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

- घी या तेल तलने के लिए

- केसर और बादाम

मालपुआ की विधि

1. मालपुआ बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, इलायची पाउडर को अच्छे से मिलाना होगा।

2. फिर धीरे-धीरे दूध डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

3. गाढ़ा सा बैटर तैयार हो जाए तो उसको करीब 10-15 मिनट के लिए रख दें।

4. कड़ाही में घी गर्म करें और मध्यम आंच पर बैटर को छोटे गोल आकार में डालकर तलें।

5. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मालपुआ को तक लें।

6. और बस स्वादिष्ट मालपुआ तैयार है, मालपुआ ऊपर से केसर और बादाम से गार्निश करें। इन्हें आप गर्म या ठंडा किसी भी प्रकार से सर्व कर सकते हैं।

पठोली बनाने की रेसिपी

महाराष्ट्र में इस अवसर पर ‘पठोली’ नामक एक विशेष मीठा पकवान तैयार किया जाता है। इसे अलग अलग जगहों पर पाथोलि या पाथौली भी कहा जाता है। जो स्वादिष्ट भी होता है और जातकों के जीवन में सुख समृद्धि का संचार भी करता है।

सामग्री

- 1 कप चावल का आटा

- 1 कप नारियल की ताजा बुरादा

- 1/2 कप गुड़

- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

- केले के पत्ते या हल्दी के पत्ते

- घी

पठोली की विधि

1. पठोली बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

2. फिर आपको एक कढ़ाई में नारियल का बुरादा और गुड़ डालकर उसको धीमी आंच पर पका लेना है। फिर एक बार जब गुड़ पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिला लें।

3. हल्का सा मिक्स करके कढ़ाई को गैस से उतार लें। अब आपको केले के पत्ते या हल्की के पत्ते लेकर उनको साफ कर लेना है और उसपर घी लगा लेना है।

4. घी लगे पत्तों पर आपको चावल के बैटर की एक परत फैलानी है और बीच में नारियल गुड़ का मिक्स भरकर रोल बना लेना है।

5. एक रोल को आपको स्टीमर में करीब करीब 15-20 मिनट तक के लिए पका लेना है। बस आपकी स्वादिष्ट पठोली बनकर तैयार है, इसे आप पत्ते निकालकर भोग के रूप में समर्पित कर सकते हैं।

खीर बनाने की रेसिपी

देश भर में मीठी खीर को अलग अलग प्रकार से बनाया जाता है। चावल से लेकर साबुदाना, दूध आदि की खीर तैयार की जाती है। इस नाग पंचमी आप भी स्वादिष्ट भोग में चावल की ये खीर रेसिपी ट्राई करें।

सामग्री

- 1 लीटर दूध

- 1/4 कप चावल

- 1/2 कप चीनी

- 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

- 10-12 किशमिश

- 10-12 बादाम

- 1 छोटी चम्मच घी

खीर बनाने की विधि

1. नाग पंचमी के लिए चावल की स्वादिष्ट सी खीर बनानी है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना है और अच्छे से साफ कर लेना है।

2. फिर कड़ाही में घी गर्म करें और चावल को करीब 2 मिनट तक भून लें।

3. फिर चावल में दूध डालकर उबाल आने दें, उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें।

4. चावल नरम होने तक धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें।

5. चीनी, इलायची पाउडर, किशमिश और बादाम डालकर 5-10 मिनट और पकाएं।

फिर जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। और आपकी स्वादिष्ट सी मीठी मीठी चावल की खीर बनकर तैयार है, जिसे आप ठंडा या गर्म कैसे भी सर्व कर सकते हैं। और ये नाग पंचमी के प्रसाद के रूप में भी बहुत अच्छी रहेगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article