लाइफस्टाइल

Munnawar Rana Maa Shayari: मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है.., पढ़ें मां पर मुनव्वर राना की शायरी

Munnawar Rana Shayari on Mother: मां के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त इसी मां पर कई बेहतरीन शेर लिखे हैं। आइए पढ़ते हैं मां पर मुनव्वर राना के कुछ मशहूर शेर

Image

Munawwar Rana Shayari on Maa in Hindi ( मुनव्वर राणा की शायरी मां पर)

Munawwar Rana Shayari on Maa: मां वो पवित्र शब्द है, जो हर दिल में बसता है। वह अपने बच्चों के लिए एक छत, एक आसमान और एक पूरी दुनिया होती है। मां की ममता अनंत है जो हर दर्द को चुपके से सह लेती है। उसके आलिंगन में सारी थकान मिट जाती है और उसकी मुस्कान जीवन को रोशनी से भर देती है। मां वो पहली शिक्षक है, जो हमें जीवन के मूल्य सिखाती है। उसके बलिदान और प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। मां की दुआएं हमें हर मुश्किल से बचाती हैं। मां के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त इसी मां पर कई बेहतरीन शेर लिखे हैं। आइए पढ़ते हैं मां पर मुनव्वर राना के कुछ मशहूर शेर:

Munnawar Rana Maa Shayari in Hindi

1. चलती फिरती हुई आंखों से अज़ां देखी है

मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है

2. किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई

मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई

3. इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है

मां बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है

4. बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर

मां सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है

Munawwar Rana Shayari on Maa in Hindi

5. जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है

मां दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है

6. अभी ज़िंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा

मैं घर से जब निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है

7. तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लक

मुझ को अपनी मां की मैली ओढ़नी अच्छी लगी

8. मुख़्तसर होते हुए भी ज़िंदगी बढ़ जाएगी

माँ की आंखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी

Munawwar Rana ki Shayari maa ke upar

9. ये सोच के मां बाप की ख़िदमत में लगा हूँ

इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा

10. मुनव्वर मां के आगे यूं कभी खुल कर नहीं रोना

जहां बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती

11. हंसते हुए मां-बाप की गाली नहीं खाते

बच्चे हैं तो क्यूं शौक़ से मिट्टी नहीं खाते

बता दें कि मां पर मुनव्वर राना की शायरी काफी पसंद की जाती है। इस बार मदर्स डे (Mother's Day 2025) के मौके पर आप ये बेहतरीन शेर अपनी मां को समर्पित कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article