Multani Mitti For Hair care: लड़का हो या फिर लड़की खूबसूरत बालों की ख्वाहिश दोनों की होती है। हर कोई चाहता है कि उनके बाल काले, घने और सिल्की दिखे। लेकिन धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का असर हमारे रूखे बालों पर काफी होता है। इसकी वजह से बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। ऐसे में बालों को सिल्की और घने बनाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से आप हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में जानिए मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने का सही तरीका।
बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को मजबूत, चमकदार और मुलायम बनाने में सहायक सबित होता है। आप मुल्तानी मिट्टी से कई तरह के हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।
ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क
इसके लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, फिर पानी से धो लें।
रूखे और बेजान बालों के लिए
दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद इसे धो लें।
झड़ते बालों का लिए हेयर मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच पिसा हुआ मेथी दाना पाउडर और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद सिर धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
