लाइफस्टाइल

Multani Mitti for Hair in hindi: बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी, ऑयल फ्री और मुलायम दिखेंगे Hair

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 20, 2023, 06:57 AM IST

Multani Mitti for Hair in hindi (बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी): बदलते मौसम के साथ बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। अगर समय पर बालों की देखभाल ना की जाए तो हेयरफॉल की समस्या होने लगती है। ऐसे में बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से बालों को मुलायम बनाया जा सकता है। ऐसे में जानिए बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी इन हिंदी। कैसे करें बालों पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने का तरीका।

Image

Multani Mitti for Hair in hindi

Multani Mitti for Hair in hindi (बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी): मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल तो स्किन की देखभाल के लिए खूब किया जाता है लेकिन ये सिर्फ स्किन ही नही बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बालों को ऑयल फ्री और मुलायम बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) को बालों के लिए रामबाण माना जाता है। हेयर प्रॉब्लम दूर करने में मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से सिर की खुजली दूर होती है, बाल मुलायम बनते हैं, हेयर फॉल की समस्या से जल्द निजात मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) के क्या फायदे हैं और कैसे इसे बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। यहां जानिए बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) के फायदे।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी - Multani Mitti for Hair in hindi

फ्रिजी बालों के लिए

अगर आप बालों की फ्रिजीनेस से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसको यूज करने के लिए 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में बराबर मात्रा में दही और एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे बालों पर लगाएं। इस हेयर मास्क को बालों पर तकरीबन 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इसके इस्तेमाल से ड्राई हेयर की समस्या से निजात मिलेगा और स्कैल्प को साफ करने में मदद मिलेगी।

डैंड्रफ दूर करने के लिए

डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाने में मुल्तानी मिट्टी काफी कारगर माना जाता है। डैंड्रफ दूर करने के लिए 2 चम्मच नींबू के रस में 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी डैंड्रफ की समस्या से तुरंत निजात दिलाएगा।

मुलायम बालों के लिए

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बाल मुलायम होते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जैल और आधे नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। इससे स्कैल्प की अच्छी सफाई भी होगी और बालों पर चमक आएगी।

ऑयली बालों के लिए

गर्मियों में बाल ऑयली हो जाते हैं। ऑयली बालों से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और एक कप पानी मिलाकर 3 से 4 घंटे भिगोकर रख दें। अब इसमें 3 चम्मच रीठा पाउडर मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ऑयली बालों से छुटकारा मिल सकेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article