Motivational Shayari (मोटिवेशनल शायरी): प्रेरणा वह आंतरिक शक्ति है जो हमें असंभव को संभव बनाने का हौसला देती है। जब ज़िंदगी ठहर जाए, रास्ते धुंधले लगें और हर ओर निराशा फैली हो, तब भी एक छोटी सी प्रेरणा की किरण हमें फिर से खड़ा कर सकती है। हर इंसान के भीतर अनगिनत संभावनाएं छिपी होती हैं, ज़रूरत होती है उन्हें पहचानने और उस पर विश्वास करने की। सफलता की राह आसान नहीं होती, लेकिन यदि मन में दृढ़ निश्चय और दिल में आग हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती। अगर आपको लगे कि बार-बार की असफलता से आपका हौसला टूट चुका है तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां हम कुछ मशहूर शायरों के ऐसे चुनिंदा शेर पेश कर रहे हैं जो आपके आत्मविश्वास को नई उड़ान देंगे।
Motivational Shayari in Hindi
1. तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा
तिरे सामने आसमां और भी हैं।
अल्लामा इक़बाल
2. भंवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो
कहां तक चलोगे किनारे किनारे।
रज़ा हमदानी
3. हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।
जिगर मुरादाबादी
Shayari for Motivation
4. हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी
हमीं को शमअ जलाने का हौसला न हुआ।
क़ैसर-उल जाफ़री
5. हज़ार बर्क़ गिरे लाख आंधियां उठें
वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।
साहिर लुधियानवी
6. मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर
उस ने दीवारों को अपनी और ऊंचा कर दिया।
आदिल मंसूरी
Best Shayari on Motivation
7. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।
बिस्मिल अज़ीमाबादी
8. अपना ज़माना आप बनाते हैं अहले दिल,
हम वो नहीं कि जिसको ज़माना बना गया।
जिगर मुरादाबादी
9. ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।
अल्लामा इक़बाल
10. कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।
शहरयार
11. दाग़ दुनिया ने दिए ज़ख़्म ज़माने से मिले
हम को तोहफ़े ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले
कैफ़ भोपाली
Best Shayari for Self Confidence in Hindi
12. वही हक़दार हैं किनारों के,
जो बदल दें बहाव धारों के।
निसार इटावी
13. ख़ुदा तौफीक़ देता है जिन्हें, वो यह समझते हैं,
कि ख़ुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तक़दीरें।
अफ़सर मराठी
हार और ठोकरें जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन वे हमें बेहतर बनाती हैं। असफलता हमें सिखाती है कि आगे कैसे बढ़ना है। जैसे सूरज हर रात के बाद फिर उगता है, वैसे ही हर बुरा समय एक नए सवेरे का संकेत देता है। खुद पर भरोसा रखें, अपने सपनों को जीना सीखें, और कभी हार न मानें, क्योंकि आप खुद अपनी सबसे बड़ी ताक़त हैं।
