लाइफस्टाइल

ज्ञान के मोती: अकेले ही लड़नी पड़ती है सफलता की लड़ाई... इन मोट‍िवेशनल शायरियों से जीवन में बढ़ें आगे

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 28, 2023, 07:34 PM IST

Motivational Quotes: Motivational Shayari, Lines in Hindi- आज की जिंदगी (Life)में कई तरह के उतार-चढ़ाव बहुत आते हैं। इन उतार-चढ़ाव से जीवन के बारे में पता चलता है कि बुरे वक्त में कौन आपके साथ है और कौन नहीं। अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।

Image

Motivational Shayari Gyaan Ke Moti (Pic-iStock)

Motivational Quotes: Motivational Shayari, Lines in Hindi- सफलता (Success) की लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ती है, सैलाब उमड़ता है जीत जाने के बाद.... जी हां ये लाइन आज के समय में एकदम सही बैठती है। आज की जिंदगी (Life)में कई तरह के उतार-चढ़ाव बहुत आते हैं। इन उतार-चढ़ाव से जीवन के बारे में पता चलता है कि बुरे वक्त में कौन आपके साथ है और कौन नहीं। अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।

जीवन के हर उतार-चढ़ाव को मुस्कुराहट और हिम्मत के साथ स्वीकार करना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको भी अपने जीवन में मोटिवेट होना है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मोटिवेशनल शायरियां (Motivational Shayari) लेकर आएं हैं, जो आपको हमेशा बुरे समय में मोटिवेट (Motivate) करने का काम करेगी।

मोटिवेशनल शायरी (Motivational Shayari)

राह संघर्ष की जो चलता है,

वहीं संसार को बदलता है,

जिसने रातों में जंग जीती है,

सूर्य बनकर वही निकलता है!

काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,

जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,

जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा!

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?

हौसला हो तो फासला क्या है

ये जिंदगी हसीं है इससे प्यार करो,

अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो,

वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,

रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो।

अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फैसला,

जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा!

अकेले चलने का साहस रखो जनाब,

कामयाबी एक दिन आपके कदमो में होगी!

चल यार एक नई शुरुआत करते है,

जो उम्मीद जमाने से की थी,

वो अब खुद से करते हैं!

हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं,

हमसे जमाना खुद है जमाने से हम नहीं!

जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए,

जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए,

ये आसमान भी आएगा जमीन पर,

बस इरादों में ऐसी गूंज होनी चाहिए!

जीतेंगे हम ये वादा करो,

कोशिश हमेशा ज्यादा करो,

किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,

मजबूत इतना इरादा करो!

फर्क होता है खुदा और फकीर में,

फर्क होता है किस्मत और लकीर में,

अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,

कुछ और अच्छा लिखा है तकदीर में !

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article