लाइफस्टाइल

Motivational Poetry: हौसले को मिलेगी नई उड़ान, मंजिल से पहले नहीं थकेंगे पांव- पढ़ लें ये प्रेरणादायक पंक्तियां

Motivational Poetry in Hindi: अक्सर होता है ना कि काम तो हम पूरे जोश के साथ शुरू करते हैं और सपने सफल होने के भी होते हैं। लेकिन कुछ समय के बाद फोकस हटने लगता है और नतीजा होती है हार। आपको हर काम में सफल होना है और जोश बनाए रखना है तो पढ़ें ये मोटिवेशनल पोएट्री, कविता और शायरी।

Image

Motivational Poetry in Hindi

Motivational Poetry in Hindi: सफलता और असफलता में भले ही अंतर एक स्वर का है। लेकिन बस इतने में ही ये दो शब्द जीवन के मायने बदल देते हैं। यह बिल्कुल सच है कि सफलता की चाबी मेहनत के पसीने में भीग कर ही मिलती है। वैसे ये हम सभी के साथ होता है ना कि हम काम तो पूरे फोकस के साथ शुरू करते हैं और प्लान भी वैसे ही बनाते हैं। लेकिन बीच में कहीं भटक जाते हैं और मोटिवेशन खो देते हैं। ऐसे में यहां दी गई मोटिवेशनल पोएट्री, कविता और शायरी आपको हौसला बनाए रखने में मदद करेंगे और आपको सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाकर ही मानेंगे। इनको पढ़ें और फिर देखें कैसे जमाना आपके कदमों में झुकता है।

Motivational Kavita in Hindi

उड़ान अभी बाकी है

ठोकरें खाकर ना रुक,

ये राहें तुझसे डरती हैं,

हर मुश्किल से कह दे तू,

अब जीत मेरी फितरत सी लगती है।

अंधेरों से ना घबरा तू,

तेरा सूरज भी निकलेगा,

जो आज अकेला है तू सफर में,

कल कारवां तेरे साथ चलेगा।

थक कर बैठ जाना मंजिल नहीं,

हर सांस में हौसला पैदा कर,

जो टूटी उम्मीदें लगती हैं तुझको,

उन्हीं से फिर से रास्ता बना कर चल।

मंजिल भी तुझे पहचानेगी,

तेरे इरादों का रंग चढ़ेगा,

जो आज तेरे नाम को ना जाने,

कल वही तेरा गीत गाएगा।

तो उड़, परिंदे बन कर,

इन सीमाओं से पार निकल,

तेरे हौसले की ऊंचाई से,

आसमान भी तुझसे पूछे –

और कितना ऊंचा जाएगा तू?

Motivational Shayari in Hindi 2 Lines

1) जमीन पर रह कर आसमान छूने की जिद है,

मुसीबतें भी कहती हैं, इससे टकराना ठीक नहीं।

Motivatinal Lines in Hindi

Motivatinal Lines in Hindi

2) पसीने की महक आती है जिनके इरादों से,

वो मुकद्दर को भी झुका देते हैं अपने हौसलों से।

3) रात भर मेहनत करता रहा, तारे भी गिन लिए,

अब सुबह का सूरज कहता है – चल, जीत लिख ले तू।

4) जो थक कर भी चलता रहे,

वही एक दिन मंज़िल पाता है,

हर राह आसान लगती है,

जब इरादा बुलंद बन जाता है।

5) मेहनत की राहों में जो कांटे भी चूम ले,

वही इंसान किस्मत की तस्वीर बदल दे।

6) मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनमें जान होती है,

सिर्फ कश्तियों से कुछ नहीं, हौसलों में तूफान होता है।

7) जो पसीने से सींचते हैं जमीं को हर रोज,

वो किस्मत की फसल एक दिन जरूर काटते हैं।

8) चमकते हैं वही सितारे अंधेरे में,

जो मेहनत की आग से तपे हों सीने में।

9) हर रात की सुबह होती है यकीन से,

मेहनत करने वालों की हार नहीं होती कहीं से।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article