मातृ दिवस डेट, कब है मदर्स डे, Mother's day kab aata hai, date 2026: मां का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक माना जाता है। मां ही वह शख्स होती है जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों से प्यार करती है और हर मुश्किल में उनका साथ देती है। इसी प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल Mother's Day मनाया जाता है। इस खास दिन पर लोग अपनी मां को धन्यवाद कहते हैं और उन्हें खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी मम्मी को मदर्स डे पर खुश करना चाहते हैं। तो यहां देखें कि भारत में मदर्स डे कब मनाया जाता है और साल 2026 में इसकी सही तारीख क्या है।
भारत में कब मनाया जाता है मदर्स डे, Mother's day kab aata hai
भारत में मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह कोई तय तारीख वाला त्योहार नहीं है, इसलिए हर साल इसकी डेट बदल जाती है। हालांकि दिन हमेशा रविवार ही होता है ताकि लोग छुट्टी के दिन अपनी मां के साथ समय बिता सकें। इस दिन बच्चे अपनी मां के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करते हैं। कई लोग अपनी मां को गिफ्ट, फूल, कार्ड या सरप्राइज देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं।
मदर्स डे 2026 की तारीख, Mother's Day Date 2026
अगर साल 2026 की बात करें तो भारत में मदर्स डे 10 मई 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा। कई लोग इस दिन पर अपनी मां के लिए घर पर ही खास खाना बनाते हैं, उन्हें बाहर डिनर पर ले जाते हैं या उनके साथ पूरा दिन बिताते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर करके इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
मदर्स डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई
मदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। माना जाता है कि इसकी शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने अपनी मां की याद में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई देशों में फैल गई और आज यह दिन लगभग हर जगह मनाया जाता है। भारत में भी पिछले कुछ वर्षों में मदर्स डे को काफी लोकप्रियता मिली है।
मदर्स डे क्यों है खास
मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह मां के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का दिन है। मां अपने बच्चों के लिए जीवनभर मेहनत करती है और उनकी खुशियों के लिए हर त्याग करने को तैयार रहती है। ऐसे में यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी मां को धन्यवाद कहना चाहिए और उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि वे हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
