लाइफस्टाइल

Mother Teresa Motivational quotes: आज का समय बर्बाद किया तो..., छात्रों के लिए अनमोल हैं मदर टेरेसा के ये विचार

Mother Teresa Motivational quotes in Hindi (मदर टेरेसा मोटिवेशनल कोट्स): 26 अगस्त 1910 को भारत रत्न मदर टेरेसा का जन्मदिन होता है। आज मदर टेरेसा के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको मदर टेरेसा मोटिवेशनल कोट्स, मदर टेरेसा के अनमोल विचारों से रूबरू कराएंगे। यहां पढ़ें मदर टेरेसा के प्रेरक विचार।

Image

Mother Teresa Motivational quotes

Mother Teresa Motivational quotes in Hindi (मदर टेरेसा मोटिवेशनल कोट्स): बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। समाज पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाली मदर टेरेसा का असली नाम एग्नेस अल्बेनीयाई था। अपने मूल नाम का त्याग कर वो अपने नाम के माध्यम से संत थेरेस ऑस्ट्रेलिया और टेरेसा ऑफ अविला को सम्मान देना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपना नाम त्यागकर टेरेसा नाम को चुना। उनके विचार समाज को नई दिशा देने वाले थे। आज मदर टेरेसा के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको मदर टेरेसा मोटिवेशनल कोट्स, मदर टेरेसा के अनमोल विचारों से रूबरू कराएंगे।

Motivational quotes by Mother Teresa in Hindi

  • शांति की प्रक्रिया, एक मुस्कान के साथ शुरू होती है।
  • प्रेम कभी कोई नापतोल नहीं करता, वो बस देता है।

Mother Teresa Motivational quotes in Hindi

  • हम में से हर कोई किसी न किसी वेश में भगवान है।
  • यदि हमारे बीच कोई शांति नहीं है, तो वह इसलिए क्योंकि हम भूल गए हैं कि हम एक दूसरे से संबंधित है।

Mother Teresa Motivational quotes for Students

  • प्यार के लिए भूख को मिटाना, रोटी के लिए भूख को मिटाने से कहीं ज्यादा मुश्किल है।
  • जो आपने कई वर्षों में बनाया है वह रात भर में नष्ट हो सकता है, यह जानकार भी आगे बढिए और उसे बनाते रहिये।

Mother Teresa Motivational quotes for Success

  • आपकी जिन्दगी में कुछ लोग आशीर्वाद की तरह होते है, लेकिन कुछ लोग सबक की तरह होते हैं।
  • पेड़, फूल और पौधे शांति में विकसित होते हैं। सितारे, सूर्य और चंद्रमा शांति से गतिमान रहते हैं, शांति हमें नयी संभावनाएं देती है।

Mother Teresa Motivational quotes

  • अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का पुल है।
  • वे शब्द, जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते, अँधेरा फैलाते हैं।

मदर टेरेसा के प्रेरक कथन वाकई सोच को विस्तार देते हैं। वह कहती थीं कि अगर आप सौ लोगों को खाना नहीं दे सकते हो तो कम से कम एक को जरुर दें। वह कहा करती थीं कि अगर हम आज को बर्बाद कर रहें है तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको डरा देगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article