लाइफस्टाइल

Mother Teresa Motivational Quotes: जीवन को सही मार्गदर्शन देने का काम करती है Mother Teresa की ये 10 बातें, यहां पढ़े उनके मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 9, 2025, 09:51 AM IST

Mother Teresa Motivational Quotes: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थीं। वो अपने दयालु व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। उनके विचार लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचार।

Image

Mother Teresa Motivational Quotes

Mother Teresa Motivational Quotes: मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मैसेडोनिया गणराज्य की राजधानी स्कोप्जे में हुआ था। उनका असल नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था। उन्होंने अपना बचपन चर्च में बिताया था। मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वो ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ (Missionaries of Charity) नामक संस्था की संस्थापक थीं। मदर टेरेसा काफी दयालु थीं। उन्होंने अपना पूरा लोगों की सेवन करने में गुजार दी। उनके विचार और उपदेश आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें मदर टेरेसा के अनमोल विचार।

Mother Teresa Motivational and Inspirtaional Quotes in Hindi

1. शांति की प्रक्रिया, एक मुस्कान के साथ शुरू होती है।

2. हम में से हर कोई किसी न किसी वेश में भगवान है।

3. यदि हमारे बीच कोई शांति नहीं है, तो वह इसलिए क्योंकि हम भूल गए हैं कि हम एक दूसरे से संबंधित है।

4. यदि लोग अवास्तविक, विसंगत और आत्मा केन्द्रित हैं फिर भी आप उन्हें प्रेम दीजिये।

5. प्यार के लिए भूख को मिटाना, रोटी के लिए भूख को मिटाने से कहीं ज्यादा मुश्किल है।

6. जो आपने कई वर्षों में बनाया है वह रात भर में नष्ट हो सकता है, यह जानकार भी आगे बढिए और उसे बनाते रहिये।

7. जिस व्यक्ति को कोई चाहने वाला न हो, कोई ख्याल रखने वाला न हो, जिसे हर कोई भूल चुका हो, मेरे विचार से वह किसी ऐसे व्यक्ति की तुलना में जिसके पास कुछ खाने को न हो,कहीं बड़ी भूख, कही बड़ी गरीबी से ग्रस्त है।

8. पेड़, फूल और पौधे शांति में विकसित होते हैं। सितारे, सूर्य और चंद्रमा शांति से गतिमान रहते हैं, शांति हमें नयी संभावनाएं देती है।

9. अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का पुल है।

10. एक जीवन जो दूसरों के लिए नहीं जिया गया, वह जीवन नहीं है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article