जैसे ही बारिश शुरू होती है, सबसे पहले चाय और गरमागरम स्नैक्स की याद आती है। लेकिन कढ़ाई चढ़ाकर उसमें रोज-रोज तला हुआ खाना बनाना और खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर आपके घर एयर फ्रायर रखा है, तो अब उसको डिब्बे से निकालने का वक्त आ गया है। इसमें कम तेल में भी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम डिश आसानी से तैयार हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। अगर इस मानसून आप भी कुछ नया और हल्का ट्राई करना चाहते हैं, तो ये तीन आसान रेसिपी आपके काम आएंगी। देखें एयर फ्रायर रेसिपी इन हिंदी, एयर फ्रायर में क्या बनाएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - चुकंदर के चिप्स बनाएं घर पर, 5 आसान स्टेप्स में मजेदार स्नैक्स होंगी आपकी प्लेट में
1. मसाला कॉर्न टिक्की

Corn Tikki in Air Fryer
अगर घर में उबला हुआ कॉर्न है, तो उससे झटपट स्वादिष्ट टिक्की बन सकती है। कॉर्न में उबला आलू, हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर टिक्की तैयार करें। हल्का-सा तेल ब्रश करें और एयर फ्रायर में 12 से 15 मिनट तक पकाएं। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
2. कुरकुरे पनीर बाइट्स
पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, लाल मिर्च और थोड़ा बेसन मिलाकर 15 मिनट के लिए मेरिनेट करें। इसके बाद एयर फ्रायर में सुनहरा होने तक पकाएं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा।

Air Fryer Recipe in Hindi
3. वेज ब्रेड रोल
उबले आलू, मटर, गाजर और मसालों की स्टफिंग तैयार करें। इसे ब्रेड में भरकर रोल बना लें। ऊपर से हल्का तेल लगाकर एयर फ्रायर में 10 से 12 मिनट तक पकाएं। बिना ज्यादा तेल के भी ये रोल बिल्कुल बाजार जैसे कुरकुरे बनते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 2 मिनट में बन जाती है विकास खन्ना की पसंदीदा मिठाई
एयर फ्रायर इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें
एयर फ्रायर को पहले से थोड़ा गर्म कर लें। एक साथ बहुत ज्यादा सामान न डालें, ताकि हर चीज बराबर पक सके। बीच में एक बार स्नैक्स पलट दें, इससे दोनों तरफ अच्छी कुरकुरी परत बनती है। इस मानसून तेल वाले पकौड़े छोड़ आप भी एयर फ्रायर की मदद से कम तेल में स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। बेशक ही अब अगली बार जब बारिश हो और चाय की चुस्की लेने का मन करे, तो इन तीन आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
