लाइफस्टाइल

Monsoon Tips: बारिश में भी देर तक टिकेगी आपकी लिपस्टिक, भीगने पर फीके नहीं लगेंगे होंठ, जानें कैसे

Monsoon Tips: बारिश के मौसम में अगर आपकी लिपस्टिक का रंग जल्दी उतर जाता है तो ये ब्यूटी गाइड आपके लिए है। इस 5-मिनट के हैक से आपकी पुरानी लिपस्टिक देर तक टिकेगी। जानें कैसे।

Image

बारिश में भी देर तक टिकेगी लिपस्टिक (Pic: iStock)

Monsoon Tips: मानसून के दौरान फुल ग्लैम मेकअप लुक को बनाए रखना आसान नहीं होता। और उमस भरे मौसम में तो लिपस्टिक और नहीं टिक पाती है। बारिश के मौसम में ये कैसे मुमकिन हो सकता है कि लिपस्टिक बिना बार-बार टच-अप किए टिकी रहे। लेकिन लिपस्टिक को इस ट्रिक से लगाएंगी तो ये देर तक टिकेगी और भीगने पर होंठ फीके नहीं लगेंगे। जानें ये मानसून ब्यूटी गाइड।

मानसून में लिपस्टिक देर तक कैसे टिकी रहेगी

1. एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करें

रूखे होंठों पर लिपस्टिक देर तक नहीं टिकेगी। लिप शेड लगाने से पहले डेड स्किन को हटाने के लिए अपने होंठों को टूथब्रश से धीरे से स्क्रब करें और अपने होंठों को हाइड्रेट करने के लिए रात भर कुछ नारियल या जैतून का तेल लगाएं। इसके अलावा, लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम की एक परत लगाएं और उसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

2. लिप लाइनर लगाएं

लिप लाइनर से आपके होंठों को शेप मिलेगी और लिपस्टिक भी देर तक टिकेगी। अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को न्यूड शेड से आउटलाइन करें और फिर देंखे कि कैसे आपके होंठ खूबसूरत लगते हैं।

3. कंसीलर से बनाएं प्राइमर

लिप प्राइमर यूज करने से भी कलर देर तक टिकता है। लेकिन इसके लिए स्पेशल शॉपिंग ना करें। अपने कंसीलर से आप प्राइमर का यूज ले सकती हैं।

4. फेस पाउडर से सेट

लिपस्टिक की पहली लेयर के बाद दूसरी लेयर लगाएं। फिर थोड़ा सा फेस पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक देर तक टिकेगी और सुंदर भी दिखेगी।

5. लॉन्ग स्टे ऑप्शन चुनें

मानसून में खासतौर लंबे समय तक टिकने वाली मैट लिक्विड लिपस्टिक खरीदें। ये पारंपरिक फॉर्मूले से अधिक समय तक टिकती हैं और आपका लुक निखारती हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article