लाइफस्टाइल

Monsoon 2023: बरसात में भीग गए हैं जूते-चप्‍पल, इन हैक्‍स को फॉलो कर झटपट दूर करें परेशानी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 01:59 PM IST

How To Take Care Of Shoes In Monsoon: मानसून ने देशभर में दस्तक दे ही है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिती पैदा हो गई है। वहीं कई जगहों पर जलजमाव की स्थिती के कारण लोगों को काफी परेशानियां भी हो रही हैं। बारिश के मौसम में अक्सर कई तरह की दिक्कतें होती है लेकिन सबसे कॉमन दिक्कत है जूते चप्पल का भीगना।

Image

मानसून में ऐसे करें जूते चप्पल की देखभाल

How To Take Care Of Shoes In Monsoon: मानसून ने देशभर में दस्तक दे ही है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिती पैदा हो गई है। वहीं कई जगहों पर जलजमाव की स्थिती के कारण लोगों को काफी परेशानियां भी हो रही हैं। बारिश के मौसम में अक्सर कई तरह की दिक्कतें होती है लेकिन सबसे कॉमन दिक्कत है जूते चप्पल का भीगना। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। जूते गीले होने के बाद खराब होने लगते हैं। गीले जूतों में बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन्हें ड्राई रखना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जूते-चप्‍पल को ड्राई और क्लीन रख सकते हैं।

मानसून में ऐसे करें जूते चप्पल की देखभाल

पहला काम यह करें

अगर बारिश के मौसम में आपके जूते गीले हो गए हैं तो सबसे पहले जूतों की लेस को हटाकर इसे इस तरह रखें कि इसके अंदर का सारा पानी निकल जाए। इसके बाद इसे किसी हवादर जगह पर रखें ताकि ये जल्दी सूख जाए। सुखाने के लिए धूप में रखें या फैन के नीचे रख सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि जब तक जूते अच्छी तरह सूख ना जाएं तब तक इनका इस्तेमाल ना करें।

अखबार से करें ड्राई

अगर आपके जूते गीले हो गए हैं तो इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर इसका पानी निकाल दें और न्यूज पेपर का बॉल बनाकर जूतों के अंदर भरें। इसके अलावा जूतों पर न्यूज पेपर को लपेट भी दें। ऐसा करने से जूते जल्दी सूख जाएंगे।

वॉशिंग मशीन का करें प्रयोग

जूतों को अगर आप जल्दी सुखाना चाहते हैं तो किसी तकिया के कवर में जूतों को रखेंऔर फिर इसे वॉशिंग मशीन में डालकर ड्राई करें। 20 मिनट इसे ड्राई करें। जूता बिल्‍कुल ड्राई हो जाएगा।

केले के छिलके से लौटाएं चमक

बारिश के मौसम में पानी में भीगने की वजह से लेदर जूतों की चमक चली जाती है। ऐसे में चमक को वापस लाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article