लाइफस्टाइल

बारिश में कौन-से फैब्रिक पहनें? आमिर की शादी से रिया-एली के लुक्स करें रिक्रिएट, मानसून में यूं रखें अपना स्टाइल फ्रेश

मानसून में सही फैब्रिक चुनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कम्फर्ट के लिए भी जरूरी है। हल्के, जल्दी सूखने वाले और ब्रीदेबल कपड़े आपको पूरे दिन फ्रेश रखते हैं। जानिए बारिश के मौसम के लिए कौन-से फैब्रिक सबसे बेहतर हैं।

Image

Monsoon Fabric

बारिश का मौसम आते ही सिर्फ छाता और रेनकोट निकालने की नहीं, बल्कि अपनी वार्डरोब भी बदलने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में भारी कपड़े जल्दी गीले हो जाते हैं, देर से सूखते हैं और पूरे दिन अनकम्फर्टेबल महसूस कराते हैं। इसलिए मानसून में ऐसे फैब्रिक चुनना जरूरी होता है जो हल्के हों, हवा आसानी से पास होने दें और जल्दी सूख जाएं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - ईशा अंबानी का लेटेस्ट लुक

इन दिनों कई सेलेब्स भी ऐसे ही आसान और एलिगेंट आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। हाल ही में आमिर खान की शादी के जश्न में रिया चक्रवर्ती और एली अवराम ने भी हल्की, फ्लोई साड़ियों को चुना, जो मानसून के मौसम के लिए एक अच्छा स्टाइल इंस्पिरेशन माना जा सकता है। हालांकि यह ट्रेंड सिर्फ साड़ी तक सीमित नहीं है। सही फैब्रिक चुनकर आप सूट, ड्रेस, कुर्ती या वेस्टर्न आउटफिट्स में भी पूरे मौसम स्टाइलिश और आरामदायक दिख सकते हैं।

1. कॉटन ब्लेंड

पूरी तरह मोटे कॉटन की बजाय कॉटन ब्लेंड फैब्रिक बेहतर माना जाता है। यह हल्का होता है, जल्दी सूखता है और लंबे समय तक पहनने पर भी आराम देता है।

2. शिफॉन और जॉर्जेट

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो मानसून में हल्की शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी अच्छा विकल्प है। ये ज्यादा भारी नहीं होतीं और गीली होने पर भी जल्दी सूख जाती हैं। इसी वजह से कई महिलाएं खास मौकों पर इन्हें चुनती हैं।

3. लिनेन ब्लेंड

लिनेन ब्लेंड फैब्रिक गर्मी और उमस दोनों में आराम देता है। इससे बने कुर्ते, शर्ट और ड्रेसेस पूरे दिन फ्रेश महसूस कराते हैं।

4. भारी सिल्क और वेलवेट से रखें दूरी

मानसून में सिल्क, वेलवेट और मोटे ब्रोकैड जैसे फैब्रिक जल्दी नमी पकड़ लेते हैं। इन्हें सूखने में समय लगता है और इनकी देखभाल भी मुश्किल होती है।

5. हल्के रंग और सिंपल डिजाइन चुनें

बारिश के मौसम में हल्के पेस्टल, ब्लू, ग्रीन, पीच और ऑफ-व्हाइट जैसे रंग आंखों को भी सुकून देते हैं। बहुत ज्यादा लेयरिंग या भारी कढ़ाई वाले कपड़ों की जगह सिंपल डिजाइन ज्यादा अच्छे लगते हैं।

बारिश में आपको भी जरूर ही ये वाले फैब्रिक के कपड़े पहनना चाहिए। मानसून फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं है। ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आसानी से चल-फिर सकें, जो जल्दी सूख जाएं और पूरे दिन आपको आराम दें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article