मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और राहत तो लेकर आता है, लेकिन घर के लिए कई छोटी-बड़ी परेशानियां भी शुरू कर देता है। अलमारी में सीलन, किचन में नमी, कपड़ों से बदबू, दीवारों पर फंगस और जगह-जगह मच्छरों का बढ़ना आम बात है। ऐसे में आजकल लोग Monsoon Home Reset का तरीका अपना रहे हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मानसून में चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
इसका मतलब कोई महंगा रेनोवेशन नहीं, बल्कि बारिश शुरू होने से पहले घर की ऐसी छोटी-छोटी तैयारियां करना है, जिससे पूरे सीजन में सफाई और सेहत बनी रहे। तेज बारिश शुरू होने से पहले घर में कुछ जरूरी बदलाव कर लिए जाएं तो बेहतर रहता है। ऐसे में देखें मानसून आने से पहले घर में किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बारिश का मौसम एन्जॉय किया जा सके।
1. नमी वाली जगहों की जांच करें
बाथरूम, किचन सिंक, खिड़कियों के कोने और स्टोर रूम जैसी जगहों को अच्छी तरह देख लें। अगर कहीं पहले से सीलन या पानी का रिसाव हो रहा हो, तो उसे तुरंत ठीक करवा दें।
2. अलमारी और कपड़ों को तैयार करें
बरसात में कपड़ों में बदबू जल्दी आने लगती है। ऐसे में पहले से ही अच्छे से अलमारी साफ करें, कपड़ों को धूप दिखाएं और अंदर मॉइस्चर एब्जॉर्बर या कपूर की टिकिया जैसी चीजें रख सकते हैं।

Monsoon Home Hacks
3. किचन को रखें ड्राई
दाल, चावल, मसाले और आटे जैसे सामान को एयरटाइट डिब्बों में रखें। शेल्फ और कैबिनेट को सूखे कपड़े से साफ करें ताकि नमी जमा न हो।
4. मच्छरों से बचाव करें
गमलों, बाल्टियों या कूलर में पानी जमा न होने दें। खिड़कियों की जाली जांच लें और जरूरत हो तो बदल दें, ताकि कीड़े-मकौड़े घर में न आएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बारिश में कटे फल खा सकते हैं?
5. घर में हवा का रास्ता खुला रखें
बरसात में धूप कम मिलती है, इसलिए रोज कुछ देर खिड़कियां खोलकर घर में ताजी हवा आने दें। इससे बदबू और सीलन दोनों कम होती हैं।
Monsoon Home Reset ट्रेंड का मतलब घर को नया बनाना नहीं, बल्कि मौसम के हिसाब से तैयार करना है। बारिश शुरू होने से पहले अगर आप थोड़ी-सी प्लानिंग कर लें, तो सीलन, बदबू और गंदगी जैसी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। यही छोटी-छोटी आदतें पूरे मानसून में आपके घर को साफ और आरामदायक बनाए रखती हैं।
