रिलायंस की डायरेक्टर और फैशन लवर Isha Ambani एक बार फिर अपने शानदार स्टाइल की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक खास इवेंट में ऐसा डिजाइनर आउटफिट पहना, जिसने सिंपल रंगों में भी हाई फैशन का कमाल दिखा दिया। उनका पूरा लुक क्लासी, मॉडर्न और बेहद एलिगेंट नजर आया। खास बात यह रही कि उन्होंने भारी-भरकम रंगों की जगह न्यूड, ब्लैक और हल्के नीले रंग का ऐसा मेल चुना, जिसने पूरे आउटफिट को अलग पहचान दी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सौतेली बहन की मेहंदी में जान्हवी-खुशी
ब्लैक लेस ने बनाया आउटफिट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
ईशा के आउटफिट का सबसे खास हिस्सा उसका ब्लैक लेस डिजाइन था। न्यूड बेस फैब्रिक पर खूबसूरत ब्लैक लेस वर्क किया गया था, जिससे आउटफिट में गहराई और रॉयल फिनिश दिखाई दी। पूरा लुक काफी स्टाइलिश था, लेकिन कहीं भी जरूरत से ज्यादा बोल्ड नहीं लगा।
पेप्लम डिटेलिंग ने दिया परफेक्ट सिल्हूट
टॉप में कमर के पास हल्की पेप्लम डिटेलिंग की गई थी, जिससे आउटफिट को स्ट्रक्चर्ड लुक मिला। वहीं स्कर्ट का Asymmetrical हेमलाइन डिजाइन पूरे लुक को और ज्यादा फैशनेबल बना रहा था। यह स्टाइल फॉर्मल इवेंट्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है।
हल्के नीले रंग ने चुरा ली महफिल
अगर पूरे आउटफिट में किसी एक चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, तो वह था कंधों पर रखा हल्के नीले रंग का सॉफ्ट ट्यूल कॉलर। यह छोटा-सा डिटेल पूरे ब्लैक-न्यूड लुक में ताजगी लेकर आया। यही 'समथिंग ब्लू' एलिमेंट आउटफिट को सबसे अलग बना रहा था।
मिनिमल एक्सेसरीज से रखा बैलेंस
ईशा ने अपने आउटफिट के साथ जरूरत से ज्यादा जूलरी नहीं पहनी। उन्होंने डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स चुने और हाथ में ब्लैक-गोल्ड टोन वाला स्ट्रक्चर्ड क्लच कैरी किया। पैरों में ब्लैक पॉइंटेड वेलवेट पंप्स पूरे लुक को बेहद क्लासी बना रहे थे।
स्लीक हेयरस्टाइल और सॉफ्ट मेकअप
बालों को स्लीक लो बन में स्टाइल किया गया था, जिससे पूरा फोकस आउटफिट और नेकलाइन पर बना रहा। वहीं न्यूड मेकअप, हल्की स्मोकी आईज और नेचुरल ग्लो ने उनके चेहरे को फ्रेश और एलिगेंट लुक दिया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Monsoon Home Reset क्या है? बारिश से पहले घर में क्या बदलना चाहिए
बेशक ही ईशा अंबानी का ये वाला लुक मॉडर्न स्टाइलिंग और हाई क्लास वेस्टर्न फैशन का बेहतरीन उदाहरण है। अगर आप एक बैलेंस्ड सिल्हूट वाला आउटफिट पहनना चाहती हैं। तो बोल्ड और क्लासिक लुक के लिए ईशा अंबानी का ये वाला लुक रिक्रिएट किया जा सकता है।
