लाइफस्टाइल

बालों का झड़ना कहीं बन जाए गंजेपन का कारण, इस तरह घर पर तैयार करें मेथी हेयर मास्क, बालों को मिलेगी मजबूती

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2024, 02:42 PM IST

इन दिनों ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मेथी के इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image

Methi Hair mask to stop hair fall

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना एक आम बात हो चुकी है। हेयर फॉल के वैसे तो कई कारण होते हैं। इनमें स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल, बालों की सही देखभाल ना करना, अनियमित खान पान शामिल है। ऐसे में समय रहते बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मेथी दाने के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आज हम आपको मेथी हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हेयरफॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में जानिए मेथी हेयर मास्क बनाने का सही तरीका।

हेयर पैक बनाने का तरीका

मेथी हेयर मास्क बनाने के लिए एक चौथाई कप मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। फिर अगली सुबह इसे अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चौथाई कप दही मिक्सर करें।

कैसे करें इस्तेमाल

मेथी दाने और दही से तैयार किए हेयर मास्क को बालों पर अप्लाई करें। इस हेयर मास्क को तकरीबन आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

मिलेंगे ये फायदे

मेथी दाना प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। ये बालों को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। वहीं इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article