Mata Vaishno Devi Temple Online Booking, Mata Vaishno Devi Mandir Darshan: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं/भक्तों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण (Online Travel Registration) की प्रक्रिया शुरू करी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्त या श्रद्धालु अब यात्रा पंजीकरण पर्ची, कक्ष बुकिंग और पूजन बुकिंग समेत सभी बुकिंग ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल यात्रा शुरू करने के लिए आपके आगमन पर बाणगंगा यात्रा चेक पोस्ट पर आपको इस यात्रा पर्ची को दिखाना होगा। बाणगंगा चेक पोस्ट को पार करने के लिए यात्रा पर्ची पूरे दिन के लिए वैध होती है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ऑफलाइन यात्रा पर्ची की भी व्यवस्था की है, जो जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास बस स्टैंड कटरा और सरस्वती धाम के पास यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी उपलब्ध है। कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन या ऑफलाइन यात्रा पर्ची फ्री है। वहीं 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा पर्ची की आवश्यकता नहीं होती है।

माता वैष्णो देवी।
ऐसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन:-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट (www.maavaishnodevi.org) पर जाना होगा।
- इसके बाद अगर आप रजिस्टर्ड यूजर हैं तो अपना यूजरआई और पासवर्ड डालकर एंटर करें।
- अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो आपका अपना रजिस्ट्रेशन बनाना होगा।
- इसके बाद आपको यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यात्री की डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद अब आपको जनरेट यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर प्रिंट आउट निकाल लेना है।

माता वैष्णो देवी।
आपको बता दें कि www.maavaishnodevi.org श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा (एसएमवीडीएसबी) की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है। एसएमवीडीएसबी द्वारा अधिकृत होने का दावा करने वाली कोई भी दूसरी वेबसाइट फर्जी है और किसी भी बुकिंग/यात्रा संबंधी मुद्दों के लिए एसएमवीडीएसबी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। SMVDSB ने किसी ट्रैवल एजेंट को SMVDSB कटरा की ओर से ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। किसी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से की गई कोई भी बुकिंग बिना किसी रिफंड के रद्द कर दी जाएगी, इसके अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
