लाइफस्टाइल

Mango Basundi Recipe: देसी अंदाज में घर पर बनाएं रसीले आम की बासुंदी, नोट करें बासुंदी की हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी

Mango Basundi Recipe: आम का सीजन है और इस सीजन में लोग आम से तरह तरह की रेसिपी भी ट्राई करते हैं। खासतौर से आम की बासुंदी हर किसी को पसंद आती है। अगर आपको भी इस सीजन में बासुंदी बनाने का मन है तो आपको हलवाई की ये सीक्रेट रेसिपी फटाफट नोट कर लेनी चाहिए।

Image

mango basundi easy recipe in hindi

Mango Basundi Recipe: बाजार मीठे और रसीले आमों से सज चुका है। आम के सीजन का लोग सालभर इंतजार करते हैं और इस मौसम में आम पर जैसे टूट पड़ते हैं। ये फल हर किसी को भाता है। आम ऐसे भी खाने में बेस्ट लगता है और साथ ही इसके साथ कई तरह की रेसिपी भी ट्राई की जाती है। कभी अचार तो कभी मिक्स शेक, आम से बनी हर रेसिपी कमाल होती है। लेकिन क्या आपने कभी आम की बासुंदी खाई है? आम से बनी बासुंदी इसकी स्वादिष्ट होती है कि इससे कभी मन नहीं भरता। यहां हम आपको इसी डिश/डिजर्ट को बनाने की कला सीखा रहे हैं। यहां से आप आम बासुंदी बनाना सीखें और अपनी फैमिली को इसे बनाकर जरूर खिलाएं।

आम की बासुंदी बनाने की सामग्री-

  • 1. फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • 2. आम का पल्प – 1 कप (2 पके हुए आमों से)
  • 3. चीनी – 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • 4. केसर – 7-8 धागे (ऑप्शनल)
  • 5. इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • 6. कटे हुए मेवे (बादाम और पिस्ता) – 2 टेबलस्पून
  • आम की बासुंदी बनाने की विधि-

  • आम की बासुंदी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबालें। जब उबाल आ जाए, आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा करें। ये प्रोसेस लगभग 30-40 मिनट कर सकते है। जब दूध आधा रह जाए, उसमें चीनी और केसर डालें। चीनी घुलने तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। दूध पूरी तरह ठंडा हो जाने पर उसमें आम का पल्प मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। (गर्म दूध में आम न डालें, वरना दूध फट सकता है।) अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। बासुंदी को 2-3 घंटे फ्रिज में ठंडा करें। ठंडी-ठंडी आम बासुंदी को परोसें। आप चाहें तो आम के छोटे टुकड़े भी ऊपर से गार्निश कर सकते हैं।
  • Srishti
    सृष्टिauthor

    सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

    और पढ़ें
    End of Article