लाइफस्टाइल

Narendra Modi Birthday: मेकअप या कुछ और.. बच्चे ने जब पूछा था मोदी जी से उनके चेहरे की चमक का राज, ऐसा जवाब देकर सबका दिल जीत गए थे प्रधानमंत्री

Narendra Modi Birthday (नरेंद्र मोदी जन्मदिन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, आज के इस खास दिन पर आइए याद करते हैं मोदी जी के उस इंटरव्यू को जब उन्होने अपने तेज दमक वाले चेहरे का राज जनता के साथ शेयर किया था। मोदी जी का जवाब आपके अंदर भी जोश और चेहरे पर चमक ला देगा।

Image

PM Modi Reveals Why His Skin Glows (Instagram - Narendra Modi)

Narendra Modi Birthday (नरेंद्र मोदी जन्मदिन): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं की लिस्ट में आता है। जिनके काम के साथ साथ स्टाइल और लाइफस्टाइल की भी अक्सर चर्चा होती है। मोदी जी के पहनावे से लेकर खानपान तो उनकी ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में भी जनता सब कुछ जानने को उत्सुक रहती है। ऐसे में मोदी जी ने एक पुराने इंटरव्यू में शेयर किया था, कि उनकी ग्लोइंग स्किन और चेहरे की चमक का राज क्या है। अगर आप भी हर फोटो में मोदी जी के चेहरे की दमक देखते रह जाते हैं, तो इसके पीछे का राज जानना काफी दिलचस्प हो सकता है।

मेकअप या कुछ और..

एक बच्चे द्वार मोदी जी से सवाल पूछा गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने शेयर किया था कि, सालों पहले भी उनसे किसी ने ये सवाल पूछा था कि उनके इस तेज दमक वाले चेहरे का राज क्या है? मेकअप या नेचुरली मोदी जी की स्किन इतनी चमकदार रहती है। जिसके उत्तर के तौर पर मोदी जी ने कुछ ऐसा कहा, जो जवाब आपका भी दिल जीत जाएगा।

मोदी जी के ग्लो का राज

मोदी जी ने जवाब में कहा था कि, वे दिन भर कड़ी मेहनत के साथ अपना काम करते हैं। और खूब पसीना बहाते हैं, जिससे मसाज कर उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। और हर किसी को ही इतनी मेहनत करनी चाहिए, पसीना बहाना चाहिए कि चेहरे पर अपने आप ही ग्लो आ जाए।

लें सीख

बच्चों के साथ वाले इस पुराने इंटरव्यू में मोदी जी ने हर किसी के लिए एक शानदार उदाहरण सेट किया है। वहीं उन्होंने सलाह दी कि हर बच्चे को तो हर इंसान को दिन में कम से कम चार बार "खूब पसीना बहाना" सीखना चाहिए। और ये सीख लेना चाहिए कि, कड़ी मेहनत करो और चाहे कितने भी पुरस्कार क्यों न मिल जाएँ, कभी रुकना नहीं चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article