Makar Sankranti 2025 Urad Dal Khichdi Recipe (उड़द दाल की खिचड़ी हिंदी रेसिपी): मकर संक्रांति के दिन नजदीक हैं। इस साल 14 जनवरी, मंगलवार को ये त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। इस खास दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कई सारी जगहों पर मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं। असल में इस खास दिन पर हर घर में खिचड़ी बनती है। कहीं पर उड़द की दाल तो कहीं मूंग की दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। अगर आपके घर में उड़द की दाल की खिचड़ी बनती है तो यहां से आप आसान रेसिपी नोट कर सकते हैं। यहां उड़द दाल की रेसिपी हिंदी में दी गई है।
उड़द दाल खिचड़ी बनाने की सामग्री-
1. 2 कप चावल
2. 2 कप उड़द की दाल
3. 1 कप मटर
4. 1 कप गोभी
5. 2 छोटे आलू, चकोर कटे हुए
6. 2 छोटे टमाटर, कटे हुए
7. बारीक कटी हुई 4 हरी मिर्च
8. 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
9. चुटकीभर हींग
10. 2 छोटे चम्मच जीरा
11. स्वादानुसार नमक
12. दो-तीन चम्मच घी
13. एक छोटा चम्मच गरम मसाला
उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि-
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले खिचड़ी बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को अच्छे से साफ करके धो लेना है। अगर आप दाल को जल्दी गलाना चाहते है तो चावलों के साथ ही दाल को भिगो दें। अब गैस ऑन करके मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर रखकर देसी घी को गरम करने रखना है। जब घी गरम हो जाए तो उसमें जीरे का तड़का लगाएं। फिर हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालकर एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें मटर, आलू, गोभी और कटा हुआ टमाटर डालकर 4 मिनट तक भूनते रहना है। इसके बाद इसमें दाल और चावल डालकर मिक्स करें। फिर इसमें तीन कप पानी, गरम मसाला और नमक डालकर ढक्कन को बंद कर दें। इसके बाद कूकर में 3 से 4 सीटी आने के बाद फ्लेम को बंद कर दें। जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोल दें और सारा प्रेशर निकाल दें। इस तरह ये आपकी मूंग दाल की खिचड़ी बनकर तैयार है और अब आप इसे दही, अचार, चटनी या फिर अपने पसंद के रायते के साथ खा सकते है। इस खिचड़ी को अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं।
