Mahatma Gandhi Motivational Quotes(महात्मा गांधी के प्रेरक विचार): महात्मा गांधी भारत के एक प्रमुख राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता थे। उन्हें "राष्ट्रपिता" और "बापू" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाया। गांधीजी का मानना था कि हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने सत्याग्रह की अवधारणा विकसित की, जिसमें अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रतिरोध किया जाता था। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।
Mahatma Gandhi Motivational Quotes Prerak Vichar Hindi mein
1. डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
2. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हंसेंगे,फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे।
3. किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
4. प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कते हैं तो कुछ बूंदे आप पर भी पड़ती हैं।
5. ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
6. व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं उसके चरित्र से होती है।
7. जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।
8. निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
