लाइफस्टाइल

Maha Shivratri Mehndi designs: इस महाशिवरात्रि हाथों में रचाएं महादेव और गौरी के नाम की मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

Maha Shivratri Mehndi designs (महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन): भगवान शिव और माता पार्वती के मधुर मिलन की तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, इस साल शिव-शक्ति के मिलन का उत्सव 8 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर लगाएं ये खास मेहंदी, देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, शिव पार्वती की मेहंदी इमेज डाउनलोड।

Image

Maha shivratri 2024 mehndi designs

Maha Shivratri Mehndi designs (महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन): हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन प्रभु शिव और माता पार्वती के मिलन का उत्सव मनाने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भोले और मां पार्वती का विवाह हुआ है, इस साल शिव और शक्ति का महा मिलन 8 मार्च यानी आज है और इसी दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। प्रभु के विवाह उत्सव के लिए साज-श्रृंगार करना तो बनता है, ऐसे में महाशिवरात्रि के लिए यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन्स, Mehndi designs for Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024 Mehndi designs

Maha Shivratri 2024 Mehndi designs

महाशिवरात्रि पर गोरे गोरे हाथों में कोई बेहतरीन सी मेहंदी का डिजाइन बनाना है, तो फिर भगवान शिव और माता पार्वती के चित्र वाली ये मेहंदी डिजाइन बढ़िया रहेगी। आप अगर बिगिनर्स हैं, तो फिर शिव-शक्ति के चित्र को छोड़ बीच में कोई मांडला और उंगलियों पर ऐसा त्रिशूल, डमरू और कमल व चंद्रमा का डिजाइन जरूर बना सकते हैं।

Latest Mehndi designs 2024

Latest Mehndi designs 2024

सिंपल मांडला मेहंदी का ये डिजाइन भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बिगिनर्स घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस प्यारे से फूल के बजाय आप हाथों में शिव नाम लिख सकते हैं या फिर त्रिशूल भी बना सकते हैं बहुत ही बढ़िया लुक आएगा।

शिव जी की मेहंदी डिजाइन्स, Shiv Parvati Mehndi designs

Shiv Parvati Mehndi designs

Shiv Parvati Mehndi designs

शिव जी और मां पार्वती की मेहंदी का डिजाइन भी महाशिवरात्रि के हिसाब से बेस्ट रहेगा, शिव और शक्ति के मिलन को दर्शाने के लिए इससे अच्छी शायद ही कोई डिजाइन होगी। आप इसे टैटू के तौर पर भी बना सकते हैं बेशक हाथों की शोभा बढ़ जाएगी।

Mehndi designs for MahaShivratri

Mehndi designs for MahaShivratri

माता और प्रभु के विवाह की तिथि पर ऐसी दूल्हा-दुल्हन के अवतार वाली मेहंदी भी कुछ कम नहीं लगेगी। आपको जरूर ही इस महाशिवरात्रि ये वाली मेहंदी की डिजाइन ट्राई करनी ही चाहिए, बेशक हर किसी को खूब पसंद आएगी।

Latest Mehndi designs 2024

Mahashivratri ki mehndi

Mahashivratri ki mehndi

सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली ये मोर और कमर के लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी भी त्योहार के हिसाब से खूब जचेगी। आप महाशिवरात्रि पर इन डिजाइन्स में से अपनी पसंद की कोई भी डिजाइन झटपट लगवा सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article