लाइफस्टाइल

LIVA MISS DIVA 2024 ने भारत का सबसे बड़ा फैशन हंट किया लॉन्च ! यहां जानें इवेंट से जुड़ी जरूरी जानकारियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 21, 2024, 06:38 PM IST

LIVA Miss Diva 2024 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि फैशन और ब्यूटी की दुनिया में महिलाओं को आगे बढ़ाने का सुनहरा मौका है। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा मौका है जो फैशन की दुनिया में अपना टैलेंट दिखाना चाहती हैं।

Image

LIVA MISS DIVA 2024

LIVA Miss Diva 2024 फैशन में रूची रखने वाली महिलाओं को टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका दे रहा है। LIVA Miss Diva 2024 द्वारा पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फैशन जगत में महिलाओं की अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता के जरिए महिलाएं अपने स्किल्स, क्रिएटीविटी और पैशन को दिखा सकती हैं। LIVA मिस दीवा 2024 तीन कैटोगरी के जरिए महत्वाकांक्षी महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहा है। ये तीन कैटोगरी है LIVA मिस दीवा सुपरनैशनल 2024, LIVA मिस दीवा फैशन डिजाइनर 2024 और LIVA मिस दीवा कंटेंट क्रिएटर 2024। हर कैटोगरी के लिए देश और दुनिया के जाने माने एक्सपर्ट्स रखे गए हैं जो प्रतिभागियों को गाइडेंस देने का काम करेंगे।

LIVA Miss Diva 2024 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि फैशन और ब्यूटी की दुनिया में महिलाओं को आगे बढ़ाने का सुनहरा मौका है। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा मौका है जो फैशन की दुनिया में अपना टैलेंट दिखाना चाहती हैं। LIVA मिस दीवा फैशन के विभिन्न पहलुओं में भारतीय महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार एक मंच प्रदान करके रचनात्मकता, विविधता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित कर रही है। इस प्रतियोगिता को फैशन की दुनिया के जाने माने लोग द्वारा मेंटर किया जाएगा। इसके जरिए प्रतिभागियों को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो उन्हें एक कामयाबी एक नए आयाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। इस अनूठी पहल के माध्यम से, LIVA Miss Diva 2024 का लक्ष्य भारत में फैशन परिदृश्य को एक समय में एक प्रतिभाशाली महिला द्वारा परिभाषित करना है।

LIVA मिस दीवा 2024 का लक्ष्य नई प्रतिभा खोजना और फैशन की दुनिया में नई खोज करना है। इसके जरिए महिलाएं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी क्षमताओं को दिखा सकेंगी।

प्रतियोगिता श्रेणियां

LIVA Miss Diva Supranational 2024

इस श्रेणी का उद्देश्य मिस सुपरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अगले अग्रणी चेहरे की खोज करना है, जो शालीनता, आत्मविश्वास और एक अद्वितीय व्यक्तित्व का प्रतीक हो।

योग्यता

उम्र: 18-32

हाइट: 5'3'' और उससे अधिक

मैरिटल स्टेटस: अविवाहित, गैर-विवाहित और कभी विवाहित नहीं

लिंग: ट्रांस महिलाओं सहित सभी महिलाओं के लिए खुला

राष्ट्रीयता: भारतीय पासपोर्ट, एनआरआई और ओसीआई कार्ड वाली कोई भी भारतीय महिला आवेदन कर सकती हैं।

LIVA मिस दीवा फैशन डिजाइनर 2024:

इस श्रेणी का उद्देश्य देश की उभरते फैशन डिजाइनर की खोज करना है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस कैटोगरी में वो महिलाएं पार्टिसिपेट कर सकती हैं जो फैशन डिज़ाइनिंग में इंट्रेस्ट रखती हैं। इसके लिए वो छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने हाल ही में स्नातक या डिजाइनर कोर्स किया हो।

उम्र: 18-32

मैरिटल स्टेटस: वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी महिलाओं के लिए खुला - विवाहित, तलाकशुदा या सिंगल (बिना बच्चे के)

लिंग: ट्रांस महिलाओं सहित सभी महिलाओं के लिए खुला

राष्ट्रीयता: भारतीय पासपोर्ट, एनआरआई और ओसीआई कार्ड वाला कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है

LIVA मिस दीवा कंटेंट क्रिएटर 2024:

यह श्रेणी उभरते कंटेंट क्रिएटर की खोज करने के लिए डिज़ाइन की गई है। जो अपने फैशन और ब्यूटी कंटेंट से दर्शकों को बांधने का काम कर सकती हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस कैटोगरी के लिए वो महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैशन और ब्यूटी से संबंधित कंटेंट क्रिएट कर सकती हैं।

उम्र: 18-32

मैरिटल स्टेटस: वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी महिलाओं के लिए खुला - विवाहित, तलाकशुदा या सिंगल (बिना बच्चे के)

लिंग: ट्रांस महिलाओं सहित सभी महिलाओं के लिए खुला

राष्ट्रीयता: भारतीय पासपोर्ट, एनआरआई और ओसीआई कार्ड वाला कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article