लाइफस्टाइल

Blouse Back Design Photo: मोहल्ले में होंगे आपकी स्टाइल के चर्चे, बस आज ही सिलवा लें ऐसी बैक डिजाइन वाले ब्लाउज

Blouse Back Design Photo (ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो): साड़ी ब्लाउज पहनने की शौकीन है, तो ब्लाउज की नई बैक डिजाइन्स को अपने अगले लुक में जरूर ट्राई करें। इनमें से हर एक डिजाइन आपके वार्डरोब को अपडेट करने का बेहतरीन विकल्प है। देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक के लिए ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो, जिनको आप स्टाइलिश लुक के लिए रिक्रिएट कर सकते हैं।

Image

ब्लाउज बैक डिजाइन लेटेस्ट फोटो

Blouse Back Design Photo (ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो): फैशन की दुनिया में ब्लाउज डिज़ाइन हमेशा से स्टाइल स्टेटमेंट का अहम हिस्सा रहा है। अगर आप इस सीज़न कुछ यूनिक और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो ब्लाउज के बैक डिज़ाइन पर खास ध्यान दें। जो आपके लुक को नया और स्टाइलिश लुक देंगी और ये वाले ब्लाउज बैक डिजाइन्स आप किसी भी शादी, पार्टी से लेकर ऑफिस तो फॉर्मल इवेंट्स पर भी पहन अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यहां हम आपको 5 नए तरह के ब्लाउज बैक डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो इस सीज़न में ट्रेंड कर रहे हैं।

Types Of Blouse Back Design

क्रॉस बैंड बैक डिज़ाइन

Cross Back Design Blouse

Cross Back Design Blouse

इस सीजन आप खास डिज़ाइन वाले पीछे क्रॉस बैंड्स वाले ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। जो आपके ओवरऑल साड़ी वाले लुक को बोल्ड और स्टाइलिश लुक देगा। इस डिजाइन में बनाएं गए पीछे वाले क्रॉस बैंड्स आप किसी भी शेप में बनवा सकती हैं। ये वाली डिज़ाइन चिकनकारी, सीक्विन या ज़रदोजी वर्क के साथ और भी खूबसूरत लगती है।

डीप बैक विद लेस डिटेल्स

Deep Back Design Blouse

Deep Back Design Blouse

अगर आप फेमिनिन और ग्लैमरस लुक पसंद करती हैं, तो डीप बैक वाले ब्लाउज में लेस डिटेलिंग आपके लिए परफेक्ट है। यह डिज़ाइन शादियों और पार्टियों में खासा पसंद किया जा रहा है। गर्ल्स अपने फेयरवेल में भी जरूर ही ये वाला लेस वर्क वाला डीप बैक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

बोट नेक बैक

Boat Back Design Blouse

Boat Back Design Blouse

ब्लाउज का सबसे ज्यादा सिंपल और सबसे क्लासी लुक ट्राई करना चाहती हैं। तो बोट नेक बैक वाले ब्लाउज में पीछे की ओर नेकलाइन चौड़ी होती है, जो इसे एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। इसे सॉलिड कलर्स या प्रिंटेड फैब्रिक के साथ ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के लिए तो ये वाला ब्लाउज का बैक डिजाइन सबसे गजब है, जो उम्र दराज लेडीज भी ट्राई कर सकती हैं।

हॉल्टर नेक बैक

Halter Neck Back Design Blouse

Halter Neck Back Design Blouse

हॉल्टर नेक बैक डिज़ाइन आपके ब्लाउज को मॉडर्न और ट्रेंडी बना देता है। यह डिज़ाइन खासकर ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ बेहद पॉपुलर लगेगी। इसे हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। सिंपल सॉलिड या फ्लोरल वर्क का हॉल्टर नेक बैक ब्लाउज अपने आप में एक अनोखा लुक देगा।

शेप्ड कट-आउट बैक

Cut Out Back Design Blouse

Cut Out Back Design Blouse

इस सीज़न, कट-आउट डिज़ाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। ब्लाउज के पीछे ज्योमेट्रिक या फ्लोरल शेप्स में कट-आउट डिटेल्स देकर इसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है। यह डिज़ाइन यंग और फैशन-लविंग महिलाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। इस पैटर्न में आप पान या दिल शेप का कट आउट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

जरूर ही इन 5 ट्रेंडी ब्लाउज बैक डिज़ाइन्स के साथ आप अपने लुक को एक नया डायमेंशन दे सकती हैं। जिन्हें आपको इस स्टाइल सीजन ट्राई करना ही करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article