लाइफस्टाइल

Vat Savitri 2024 Mangalsutra Designs: वट सावित्री के दिन नई दुल्हन के गले में खूब जचेंगे ऐसे डिजाइन के मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Vat Savitri 2024 Mangalsutra Designs (वट सावित्री 2024 के लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन): वट सावित्री व्रत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में सुहागिन महिलाएं यहां दिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं। मंगलसूत्र के ये डिजाइन व्रत के दिन आपका रूप संवार देंगे। यहां देखें सेलेब्स के नए और सुंदर मंगलसूत्र डिजाइन (Mangalsutra Designs For Vat Savitri) कलेक्शन फोटो।

Image

Latest Mangalsutra Design

Vat Savitri Vrat 2024 Mangalsutra Designs (वट सावित्री 2024 के लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन): देशभर में 6 जून को वट सावित्री व्रत सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन दुल्हन श्रृंगार करती हैं, पूजा पाठ करती हैं और ईश्वर से लंबी उम्र की कामना करती हैं। बात करें नई दुल्हन कि तो हर सुहागिन के गले में मंगलसूत्र (Vat Savitri Mangalsutra Designs) खूब सजता है। पति के प्यार, सम्मान और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती का प्रतीक मंगलसूत्र बेशक इन दिनों खूब लेटेस्ट डिजाइन्स में मिल रहा है। तो अगर आप भी अपनी शादी के बाद कोई नई डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं या फिर अपने पुराने मंगलसूत्र को ही नया लुक देना चाहती हैं। तो मंगलसूत्र के ये सारे लेटेस्ट डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। यहां देखें सेलेब स्टाइल लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन्स, जो आपके पतिदेव को भी खूब पसंद आएंगे।

Mangalsutra design Latest New Collection For Vat Savitri 2024

Latest Design Mangalsutra

Latest Design Mangalsutra

मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन्स में इन दिनों ये वाला डिजाइन खूब ज्यादा ट्रेंड में है। नई दुल्हनों से लेकर शादीशुदा महिलाओं को भी ये डिजाइन खूब पसंद आ रहा है। गोल्ड का ऐसा मंगलसूत्र आप भी अपने लिए झटपट बनवा सकती हैं। इसे आप ट्रेडिशनल तो केजुअल वियर के साथ भी पहनेंगी, तो लुक अच्छा ही आएगा।

Mangalsutra design 2024

Mangalsutra design 2024

तीन डायमंड वाला मोटी चेन का मंगलसूत्र भी खूब प्यारा लुक देता है। काले मोती वाला ये मंगलसूत्र आप लंबी चेन के साथ भी पहन सकती हैं। नई ब्राइड्स पर ये मंगलसूत्र खूब जचेगा। ऐसे ही पैटर्न में तीन डायमंड के बजाय दो डायमंड को कुछ आपकी पसंद का आकार भी आप बनवा सकती हैं। इन दिनों कस्टामाइज्ड मंगलसूत्रों का खूब ट्रेंड है, आप इसे भी जैसे चाहे स्टाइल कर सकती हैं।

Bridal Mangalsutra

Bridal Mangalsutra

लंबी चेन वाले ट्रेडिशनल लुक के मंगलसूत्रों की भी बात ही कुछ और है। काले तो सुनहरे मोतियों की चेन के साथ आप डायमंड या सोने के पेन्डेंट वाला मंगलसूत्र बखूबी स्टाइल कर सकते हैं। साड़ी तो सूट के साथ ऐसा मंगलसूत्र आप जहां पहनकर निकलेंगी, वहां हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा।

Latest Design of Mangalsutra

Latest Design of Mangalsutra

नए और बहुत ही ज्यादा सिंपल डिजाइन का मंगलसूत्र तलाश रही हैं, सेलेब्स का ये पसंदीदा कलेक्शन आपको भी खूब पसंद आएगा। बारीक सी गोल्ड चेन तो काले मोतियों वाली चेन में डायमंड स्टड्स का लुक बेशक कमाल लगता है। परी तो कियारा दोनों के ही ये मंगलसूत्र डिजाइन्स खूब वायरल हुए हैं।

Alia bhatt wedding

Alia bhatt wedding

कस्टमाइज्ड लुक के मंगलसूत्र भी खूब स्टाइलिश लगते हैं, आलिया जैसे आप अपने मंगलसूत्र में कोई खास आकार बनवा सकती हैं। तो कैटरीना और प्रियंका जैसे मंगलसूत्रों का डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगा। आपको जरूर ही ये सारे मंगलसूत्र के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article