लाइफस्टाइल

Types Of Men's Kurta Design: ऐसा कुर्ता पजामा पहन लड़के लगेंगे एकदम हैंडसम हंक, शादी-पार्टी में कर लें ट्राई लेटेस्ट डिजाइन्स

Types Of Men's Kurta Design (लड़कों के लिए कुर्ता डिजाइन): कुर्ता पुरुषों का एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौसम और हर ऑकेजन के लिए बिल्कुल सही है। चाहे ट्रेडिशनल हो या मॉडर्न, हर तरह का कुर्ता आपके वार्डरोब को स्टाइलिश बना सकता है। यहां देखें इस सीजन के 5 बेस्ट कुर्ता डिजाइन्स।

Image

लड़कों के लिए कुर्ता डिजाइन

Types Of Men's Kurta Design (लड़कों के लिए कुर्ता डिजाइन): फैशन की दुनिया में पुरुषों के कुर्ते हमेशा ही खास रहे हैं। इन दिनों लड़कों के बीच खास हर ओकेजन के हिसाब वाले डिजाइनर कुर्ता पीसेस काफी वायरल हैं। जिनमें फैब्रिक से लेकर कटआउट लेयरिंग का भी खूब ख्याल रखा जाता है। जो न सिर्फ काफी आरामदायक होते हैं, बल्कि बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करते हैं। तो अगर आप भी कुर्ता पहनने के शौकीन हैं, और शादी-पार्टी के हिसाब कुर्ता सिलवा रहे हैं, तो इस सीजन के बेस्ट कुर्ता पजामा डिजाइन्स ट्राई करना तो बनता ही है। आइए जानते हैं 5 प्रकार के मेन्स कुर्तों के बारे में, जो इस समय खासे पसंद किए जा रहे हैं।

Latest Kurta Design For Men's

पठानी कुर्ता (Pathani Kurta)

ट्रेडिशनल और एथनिक लुक के शौकीन पुरुषों के लिए पठानी कुर्ता एक बेहतरीन और सदाबहार लुक वाला कुर्ता डिजाइन है। ये लंबा, ढीला और आरामदायक होता है, जिसे आमतौर पर आप पटियाला पजामे या चूड़ीदार पजामा के साथ पहन सकते हैं। इसमें गले के पास बटन या ज़िप लगी होती है और ये ज्यादातर सादे सॉलिड रंगों में उपलब्ध होते हैं।

नेहरू कुर्ता (Nehru Kurta)

नेहरू कुर्ता अपने मंडरिन कॉलर (Mandarin Collar) और फिटेड डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। ये फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल ऑकेजन के लिए बिल्कुल सही है। इसे जीन्स या फिटेड पैंट के साथ स्टाइलिश तरीके से पहना जा सकता है। क्लासी लुक के लिए जरूर ही आपको शादी या पार्टीज में ये वाला कुर्ता डिजाइन ट्राई करना ही चाहिए।

इंडो-वेस्टर्न कुर्ता (Indo-Western Kurta)

ये कुर्ता ट्रेडिशनल और मॉडर्न कुर्ता डिजाइन का बेहतरीन फ्यूजन है। इसमें अक्सर अलग अलग लुक वाली नेकलाइन, विभिन्न प्रिंट्स और एक्सपेरिमेंटल फैब्रिक्स का उपयोग किया जाता है। ये वाला कुर्ता स्टाइल यंगस्टर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है और इसे स्किनी जीन्स या ट्राउजर्स के साथ पहना जा सकता है।

अंगरखा कुर्ता (Angrakha Kurta)

अंगरखा कुर्ता राजस्थानी और मुगलई संस्कृति वाले कपड़ों के डिजाइन से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसमें दो फ्लैप्स होते हैं जिन्हें एक-दूसरे पर क्रॉस करके बांधा जाता है, जो जैकेट का लुक देता है। ये फैशनेबल होने के साथ-साथ काफी आकर्षक भी लगता है। इसे त्योहारों और शादी-ब्याह जैसे मौकों पर पहना जा सकता है।

लिनेन कुर्ता (Linen Kurta)

गर्मियों के लिए लिनेन कुर्ता सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। ये हल्का, जालीदार और बेहद कंफर्टेबल फैब्रिक होता है। इसे कैजुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों तरह के ऑकेजन्स पर पहना जा सकता है। सादे रंगों में यह कुर्ता स्टाइलिश और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article