लाइफस्टाइल

Labour Day Quotes & Slogans 2025: मजदूर दिवस के मौके पर पढ़ें इमोशनल कोट्स, अपने मजदूर भाईयों के साथ करें शेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 1, 2025, 09:38 AM IST

Labour Day Quotes & Slogans 2025: हर साल की तरह इस साल भी 1 मई यानी आज मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन मजदूरों के सम्मान में मनाया जाता है। ऐसे में मजदूर दिवस के खास मौके पर यहां पढ़ें मजदूरों पर इमोशनल कोट्स।

Image

Labour Day Quotes

Labour Day Quotes & Slogans 2025: मजदूर दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस भी कहा जाता है, हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के श्रमिकों और मजदूर वर्ग के लोगों को समर्पित है और उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। ये दिन मजदूरों की मेहनत को सम्मन करने का होता है क्योंकि देश की प्रगति में मजदूर बराबर का भागीदार होता है। ऐसे में जब आज मजदूर दिवस मनाया जा रहा है तो अपने मजदूर भाईयों के साथ आप ये कोट्स शेयर कर सकते हैं।

मजदूर दिवस का इतिहास

मजदूर दिवस की जड़ें 19वीं शताब्दी के श्रमिक आंदोलनों में हैं, जिन्होंने काम के अमानवीय घंटों और खराब कामकाजी परिस्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। 1886 में, अमेरिका के शिकागो में श्रमिकों ने आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर एक आम हड़ताल शुरू की। 4 मई को, हेमार्केट स्क्वायर में एक विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें कई श्रमिकों और पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। इस घटना को हेमार्केट अफेयर के रूप में जाना जाता है और यह श्रमिक अधिकारों के संघर्ष का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया।

1889 में, पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसका उद्देश्य हेमार्केट शहीदों को श्रद्धांजलि देना और दुनिया भर के श्रमिकों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना था।

Labour Day Quotes & Slogans 2025 in Hindi

1- सपनों को सीने में दबाकर जीता हूं,

दूसरों के महलों का सपना बुनता हूं।

खुद झोपड़ी में भीगी छत के नीचे रहता हूं,

सर्दी-गर्मी हर हाल में यहीं सोता हूं।

Happy Labor Day 2025

laborday quotes

laborday quotes

2- धूप में जलते हैं, फिर भी मुस्कुराते हैं मजदूर,

पसीने की बूंदों से धरती सींचते हैं मजदूर।

हर दर्द को दिल में चुपचाप सहते हैं मजदूर,

इसलिए ही तो खुशी-खुशी रहते हैं अमीर।

Happy Labor Day 2025

3- हर इमारत में उनकी मेहनत बसी है,

हर सड़क पर उनकी कहानी चली है।

फिर क्यों समाज उन्हें भूल जाए,

जो नींव रखे, वो ही पिछड़ जाए?

मजदूर दिवस की बधाई !

4- न हथियार है, न कोई ताज है,

पर हाथों में दुनिया बसाने का राज है।

वो मजदूर ही हैं जो शहर बनाते,

खुद झोपड़ी में जीवन बिताते।

Happy Labor Day 2025

laborday messages

laborday messages

5- आओ करें मजदूरों का मान-सम्मान,

न हो शोषण, न हो अपमान।

मजदूर दिवस हो सिर्फ एक दिन नहीं,

हर दिन हो उनका अभिनंदन सही।

Happy Labor Day 2025

6- ईट-पत्थर जोड़कर जो बस्ती बना जाते हैं,

धूप-बारिश में भी जो अपना फर्ज निभा जाते हैं,

उन हाथों को सलाम है जो सबके सपने सजाते हैं,

मजदूर हैं वो, फिर भी दुनिया को हंसाते हैं।

Happy Labor Day 2025

laborday slogans

laborday slogans

7-कभी ईंट उठाता, कभी पत्थर ढोता,

हर सुबह नए जख्मों का बोझा ढोता हूं।

ना छुट्टी का दिन, ना आराम की घड़ी,

मैं मजदूर हूं, पहचान मेरी ये ही है।

Happy Labor Day 2025

8- आज का दिन है उनको सलाम करने का,

उनके संघर्ष को नाम देने का।

श्रमिक दिवस है सिर्फ त्योहार नहीं,

ये तो मेहनत की इज्जत का इजहार है सही।

Happy Labor Day 2025

laborday quotes

laborday quotes

9-त्योहार भी मेरे लिए बस दिन जैसे हैं,

खुशियों के दरवाजे मुझसे दूर वैसे हैं।

फिर भी नहीं रुकता, फिर भी नहीं थकता,

मैं मजदूर हूं हर चोट खाकर भी सीना तानकर चलता गहीं।

Happy Labor Day 2025

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article