लाइफस्टाइल

लाल लहंगा पहन कुलदीप यादव की दुल्हन बनीं वंशिका, इतना खास सा ब्राइडल लुक.. शादी से लेकर रिसेप्शन में लगीं बला की खूबसूरत

भीरतीय क्रिकेटर कुलदीप ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा संग शादी की है। कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी में हुई तो कपल ने लखनऊ में रिसेप्शन होस्ट किया था। शादी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए नई दुल्हन का लुक गजब लगा। देखें कुलदीप यादव की शादी की फोटो, कुलदीप यादव की पत्नी, लाल ब्राइडल लहंगा डिजाइन।

Image

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Wedding

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब अपनी लेडी लव का दिल भी जीत चुके हैं। कुलदीप ने बहुत ही ग्रैंड अंदाज में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा संग शादी की है। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। कुलदीप और वंशिका ने हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी की, वहीं परिवार और दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया था। अब शादी और रिसेप्शन दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। यहां देखें कुलदीप यादव की शादी की फोटो, कुलदीप यादव की पत्नी।

कुलदीप और वंशिका की ग्रैंड शादी

भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरा है। कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग शादी की खास तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख फैंस नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। कपल ने उत्तराखंड के मसूरी में बहुत ही शानदार अंदाज में शादी की थी। कुलदीप और वंशिका दोनों ही शादी के जोड़ों में एक दूसरे के साथ स्वयं राम-सीता से लग रहे थे।

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Wedding

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Wedding

वंशिका ने शादी के लिए स्पेशल चटक लाल लहंगा पहना हुआ था। जिसपर बहुत ही खूबसूरती और बारीकी के साथ गोल्डन जरी का काम किया हुआ था। वहीं कुलदीप ने पत्नी संग मैच करते हुए, गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ही एक दूसरे को वेडिंग कपल के लुक में काफी कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।

ऐसा था यादव खानदान की बहू का ब्राइडल लुक

यादव खानदान की बहुरानी बनीं वंशिका ने शादी के लिए पांरपरिक चटक लाल रंग का लहंगा चुना था। सिंपल और सुंदर से लुक में वंशिका देसी बार्बी लग रही थीं। खूबसूरत लहंगे के साथ साथ वंशिका की सिंपल एलीगेंट स्टाइलिंग, ज्वेलरी तो हेयरस्टाइल सब कुछ परफेक्ट लगा। कुलदीप द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में बेशक ही फैंस की नजर वंशिका पर से हट ही नहीं रही है। मसूरी वाली ग्रैंड शादी में वंशिका ने सब्यासाची का लहंगा पहना था। हैवी जरी वर्क के लहंगे के साथ उन्होने एकदम ही प्लेन बोट नेक, फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज पेयर अप किया था।

वंशिका के लहंगे पर पारंपरिक बूटियों और पत्तियों का डिजाइन बना हुआ था। घेरदार लहंगे के साथ उनका ब्लाउज काफी बैलेंस्ड लग रहा था। वंशिका ने लहंगे के साथ दुपट्टा साड़ी स्टाइल में नहीं पहना था। उन्होने सिर पर हैवी नेट और जरी बॉर्डर वाले दुपट्टे को ओढ़नी ट्रेल जैसे कैरी किया हुआ था। चूड़ा, कलीरे, पोल्की का रानी हार, मांग टीका के साथ मेहंदी और स्लीक हेयरस्टाइल हर एक चीज वंशिका के ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रही थी।

कुलदीप यादव का रिसेप्शन का लुक

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha  Reception

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Reception

कपल ने लखनऊ ने बहुत ही ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। रिसेप्शन के लिए कुलदीप ने काले रंग का बंदगला कुर्ता और पैंट पहनी हुई थी। जिसके के साथ कलमकारी शॉल कैरी की थी। वहीं वंशिका ने रिसेप्शन के लिए पिस्ता ग्रीन कलर का हैवी सीक्वेन वर्क वाला शरारा और शॉर्ट फ्रॉक कुर्ता पहना हुआ था। दुपट्टे के साथ डायमंड का नेकलेस और ग्लैम मेकअप काफी अच्छा लग रहा था। बेशक ही शादी के हर फंक्शन में वंशिका बेहद सुंदर लगी हैं, वहीं कुलदीप भी काफी हैंडसम लगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article