लाइफस्टाइल

बिना ताम-झाम घर की छत पर ही शादी कर बैठी कृतिका कामरा, इतनी सादी-सुंदर लाल साड़ी में बनीं दुल्हन

Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी की है। गौरव और कृतिका ने बहुत ही इंटीमेट सेरेमनी में शादी की है। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, कृतिका का लाल साड़ी ब्राइडल लुक काफी खास है। देखें लाल साड़ी ब्लाउज डिजाइन, ब्राइडल साड़ी फोटो।

Image

Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding

Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding: क्रिकेट स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर और एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बीती शाम बहुत ही निजी समारोह में शादी की है। कृतिका और गौरव लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब 11 मार्च को दोनों ने अपने बांद्रा वाले घर की छत पर बहुत ही प्यारे अंदाज में शादी की है। बिना ताम झाम के कपल ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लिए फंक्शन होस्ट किया था। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार कपल जल्द ही ग्रैंड पार्टी भी करेंगे। कृतिका और गौरव ने अपनी आधिकारिक शादी के लिए बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने थे। गौरव ने जहां आइवरी बंदगला पहना था, वहीं कृतिका ने रॉयल लुक वाली साड़ी पहनी थी। यहां देखें मॉडर्न कपल का वेडिंग लुक

लाल साड़ी में दुल्हन बनीं कृतिका

37 की उम्र में सुंदर मॉडर्न ब्राइड बनीं कृतिका कामरा ने अपनी क्लोज वेडिंग के लिए खास चटक सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। कृतिका की ये साड़ी उनके अपने लेबल की ही थी। जिसे उन्होने बेशक ही बहुत ही सिंपल, सुंदर और एलीगेंट अंदाज में स्टाइल किया हुआ था।

Kritika Kamra Bridal Look

Kritika Kamra Bridal Look

कृतिका ने शादी के लिए चटक लाल रंग की खास चंदेरी साड़ी पहनी थी। लाल चंदेरी साड़ी शादी के लिए बहुत परफेक्ट चॉइस थी ही। साथ ही साथ ये साड़ी और फैब्रिक इस मौसम के हिसाब से भी एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। कृतिका ने इस साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला ड्रेप के साथ बहुत ही सिंपल अंदाज में ड्रेप किया था।

Kritika Kamra Bridal Saree

Kritika Kamra Bridal Saree

खूबसूरत और सिंपल लुक वाली साड़ी के साथ कृतिका ने कट स्लीव्स वाला मैचिंग कलर का डीप वी नेक ब्लाउज पहना हुआ था। छापा और लाइन की डिजाइन वाला ये ब्लाउज सिंपल होकर भी बहुत ही अच्छा लुक दे रहा था। हालांकि कोई हैवी ब्लाउज भी साथ में पेयर अप किया जा सकता था, तो ब्राइडल लुक में चार चांद लग जाते।

कृतिका कामरा की वेडिंग ज्वेलरी

Kritika Kamra Wedding

Kritika Kamra Wedding

लाल साड़ी और ब्लाउज के दुल्हन कृतिका ने एकदम ही कंट्रास्ट और ट्रेंडी लुक वाला ग्रीन पोल्की, डायमंड और मीनाकारी वर्क वाला ज्वेलरी पहना हुआ था। कंगन, ईयररिंग्स और चोकर के साथ एक रानी हार कृतिका के ब्राइडल लुक की शोभा बढ़ा रहे थे। बेशक ही एकदम सिंपल और क्लासिक मॉडर्न लुक वाली ब्राइड बनना है, तो आपको भी इस तरह का लुक रीक्रिएट करना ही चाहिए। हालांकि कृतिका का लुक सुंदर था, लेकिन बहुत ही प्लेन था तो अगर आप ब्राइड हैं और दुल्हन वाला ग्लैम ऐसे ही लुक में जोड़ना चाहती हैं। तो कोई ट्रेडिशनल ड्रेप और हैवी वर्क ब्लाउज या ज्वेलरी से अपने लुक को बदल सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article