लाइफस्टाइल

Hairstyle for Karwa Chauth at Home: सजना है मुझे सजना के लिए.. प्यारे पतिदेव के लिए करवा चौथ की साड़ी संग ऐसे संवारे अपनी जुल्फे, देखें लेटेस्ट सिंपल हेयरस्टाइल

Karwa Chauth Makeup and Hairstyle (करवा चौथ हेयरस्टाइल): करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए बहुत होता है, इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर पतिदेव के लिए सजना संवरना है, तो ऐसा मेकअप और हेयरस्टाइल आपकी सूट-साड़ी संग कमाल लगेगी। देखें करवा चौथ के लिए हेयरस्टाइल, करवा चौथ की श्रृंगार सामग्री, करवा चौथ पर घर पर तैयार कैसे हो।

Image

Karwa chauth makeup and hairstyle for karwa chauth at home latest easy hairstyle matha patti gajra hairstyle for karwa chauth look saree

Hairstyle and Makeup for Karwa Chauth at Home: करवा चौथ के त्योहार पर सजने संवरने का खास महत्व होता है, ऐसे में अगर आप भी घर पर शानदार श्रृंगार करना चाह रही हैं। तो मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक के ये लुक्स आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं। देखें करवा चौथ पर कैसे तैयार हो, करवा चौथ की साड़ी पर कैसी हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी, साड़ी संग गजरा या माथा पट्टी वाली हेयरस्टाइल कैसे बनाएं।

Latest Simple Hairstyle for Karwa chauth look

Open hairstyle

Open hairstyle

करवा चौथ की साड़ी संग कोई बढ़िया सी हेयरस्टाइल बनानी है, तो प्रियंका जैसे आप भी बाल खोलकर उन्हें हल्का सा कर्ल कर ऐसी वाली सिंपल और सुंदर लुक वाली हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

Gajra hairstyle

Gajra hairstyle

दीपिका का ये गजरा बन वाला लुक भी बहुत ही बढ़िया है, करवा चौथ के लुक के लिए तो ये हेयरस्टाइल एकदम ही गजब लगेगी। आप सफेद के बजाए कोई और पसंदीदा फूलों का गजरा भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Ponytail hairstyle

Ponytail hairstyle

साड़ी या सूट के साथ कियारा जैसी पोनीटेल भी कुछ कम नहीं लगेगी, आप बहुत ही क्लासिक मेसी चोटी को सूट या लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं।

Matha Patti hairstyle

Matha Patti hairstyle

करवा चौथ के सुहागिन लुक के लिए रेखा जैसा परांदा और माथा पट्टी वाला लुक भी कमाल लगेगा।

Flower Hairstyle for karwa chauth

Flower Hairstyle for karwa chauth

आप करवा चौथ पर सूट, साड़ी या लहंगे के साथ ऐसा फूलों वाला हेयरस्टाइल बना सकती हैं। आपको केवल पोनी, बन या फ्रेंच ब्रेड बनाकर साइड में बहुत ही सुंदर से अपनी या पिया के पसंद के फूल लगाने हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article