लाइफस्टाइल

मिनटों में चमकाएं काला पड़ चुका तवा , बिना महंगे केमिकल के अपनाएं ये आसान देसी तरीका

Tawa Cleaning Tips (kala tawa kaise saaf karein): क्या आप भी सोच रहे हैं कि तवे पर जमा पराठा, चीला बनाने के बाद जो काली परत जम गई है, उसे कैसे हटाएं? तो चलिए आपको ऐसी ट्र‍िक बताते हैं जो आपको इस परेशानी से निजात दिला सकती है। इसके लिए ये देसी जुगाड़ ही काम कर जाएगा। आपको केमिकल वाली चीजों पर जाने की जरूरत नहीं है।

Image

काला और सड़ा तवा कैसे साफ करें

Tawa Cleaning Tips (kala tawa kaise saaf karein): रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में तवा सबसे आगे रहता है। कभी रोटी बनती है, कभी सब्जी तड़की जाती है, कभी पराठा बनता है तो कभी चीला। तो ऐसे में इन पर तेल, मसाला और तेज आंच का असर सबसे ज्यादा पड़ता है। शुरूआत में हल्का सा दाग नजर आता है, लेकिन धीरे धीरे वही दाग मोटी जली हुई परत में बदल जाता है। कई बार तो तवा पूरी तरह काला हो जाता है और रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होता। इसी वजह से लोग पुराने तवे को अलग रख देते हैं या नया खरीद लेते हैं। लेकिन सच यह है कि थोड़ी समझदारी और कुछ घरेलू चीजों की मदद से इसे फिर से नए जैसा चमकाया जा सकता है। लेकिन अब आपको महंगे क्लीनर या तेज केमिकल की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस सही तरीका और थोड़ा धैर्य चाहिए होगा और आप फिर देखिए कैसे आपका तवा मिनटों में नए जैसा दिखने लगेगा।

काला तवा किन चीजों से साफ कर सकते हैं

काले से काला तवा साफ करने के लिए हम आपको बहुत ही आसान और सस्ती ट्रिक बता रहे हैं। इसके लिए आपको नींबू, डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा के साथ ही पानी की जरूरत होगी। इन मामूली सी चीजों की मदद से तवे पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी छूट जाएंगे।

काला और सड़ा तवा कैसे साफ करें

अगर आपका तवा बार-बार जलने से ज्यादा ही काला हो गया है तो तवे पर पानी डालें। उसमें एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। और उसमें बेकिंग सोडा डालें। अब उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें इस मिश्रण में मिला दें। अब इस मिश्रण को नींबू के छिलके की मदद से तवे पर अच्छी तरह से रगड़े। अब इसे धो लें और जुने की मदद से इसे रगड़े । और फिर इसे ईट से रगड़े। हर 2 से 3 दिन में गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाएं। तवे धोने के बाद तुरंत पोंछ लें ताकि जंग न लगे। महीने में एक बार डीप क्लीन जरूर करें। छोटी छोटी आदतें अपनाने से तवा लंबे समय तक साफ और चमकदार रहता है।

रोजाना की देखभाल भी जरूरी है

तवे पर काली परत जमा होने का सबसे बड़ा कारण है रोजाना सही तरीके से सफाई न करना। रात में तवे को सीधे साफ न करें। सुबह रोटियां बनाने से पहले तवे को हल्का सा पोंछ लें। तवे को साफ करने के बाद थोड़ा सा तेल लगाना न भूलें, इससे जंग नहीं लगेगी। याद रखें छोटे-छोटे स्टेप्स रोजाना फॉलो करने से तवा हमेशा नया सा लगेगा और सफाई में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article