लाइफस्टाइल

Kajari Teej Wishes & Quotes 2025: इन खूबसूरत संदेशों से अपनी सखी सहेलियों को दें कजरी तीज की शुभकामनाएं, यहां से शेयर करें विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 12, 2025, 06:32 AM IST

Kajari Teej Wishes & Quotes 2025: आज कजरी तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आप इस खास मौके पर अपनी सखी सहेलियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Image

कजरी तीज विशेज इन हिंदी (Image: istock)

Kajari Teej Wishes & Quotes 2025:कजरी तीज का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे कजली तीज, बड़ी तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह त्योहार मानसून के मौसम का स्वागत करने के लिए भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन जौ, चने, चावल और गेहूं के सत्तू से कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कई जगहों पर महिलाएं झूला झूलती हैं और कजरी गीत गाती हैं। इसके साथ ही महिलाएं अपनी सखी सहेलियों को शुभकामनाएं भी देती हैं। अगर आप भी अपनों को कजरी तीज की शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकती हैं।

कजरी तीज विशेज इन हिंदी (Kajari Teej Wishes in Hindi)

1- तीज आई, हर्ष छाया,

रंग-बिरंगे परिधान सजाए,

सखियों संग नाचे गाएं ,

सपनों में भी तीज मनाएं।

Happy kajari Teej

2- चूड़ी की खनक, बिंदी की चमक,

हवा में घुली खुशबू की दमक,

सोलह श्रृंगार से सज गई हर गोरी की मांग

आज तीज पर दिखेगी सभी की शान

3- मेहंदी की महक, झूले की झलकी,

चन्द्रमा की छाया, सखी की हंसी ,

तीज के इस दिन मन की हर इच्छा पूरी हो,

सपनों में भी रंगों की बहार हो।

4- रंगीन चूड़ियों की खनक,

रात की चांदनी की चमक,

हर दिल में खुशी की झलक,

तीज के त्‍योहार में प्रेम आया छलक।

5- चांदनी रात में बुनें सपने,

तीज पर हम सजाएं जीवन के रंग,

सभी कामना हो पूरी इस पर्व पर,

खुशियों से भरा हो हर एक अंग।

6. कजरी तीज का पावन त्योहार है,

सुहागन ने किया सोलह श्रृंगार है,

अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला वार है,

आप को माता पार्वती और बाबा भोले का वरदान है,

रहें सदा सुहागन यह ईश्‍वर का आशीर्वाद है

7. मन झूम-झूम नाचे है ,

गीत तीज के गाए है,

आज पिया संग झूलेंगे झूला,

संग बिताएंगे दिन पूरा।

8. तीज है उमंग का त्योहार,

फूल खिले हैं बागों में,

बारिश की है फुहार,

दिल से आपको हो मुबारक,

प्यारा ये तीज का त्‍योहार है

9. सावन की घटा बीत गई,

अब भादो की बारी आई,

आओ बहनों गीत गाएं,

और कजरी तीज मनाएं

10. सजे थाल में मीठे पकवान,

गुझिया, हलवा और मिष्ठान,

लेकर आए खुशियां और प्यार,

शुभ हो सबके लिए तीज का त्योहार।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article