लाइफस्टाइल

Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी की इन बातों में छिपा है सफलता का मंत्र, मान ली तो रातों रात बदल सकती है किस्मत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 17, 2024, 08:07 AM IST

Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव आध्यात्मिक दुनिया की तरफ रहा था। मौजूदा वक्त में उनकी गिनती देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर में की जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें जया के मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Jaya Kishori Motivational Quotes

Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी की गिनती देश के प्रसिद्ध कथावाचिका में से एक है। इसके साथ ही जया एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वो अपनी बातों से अक्सर लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं। जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी एक एक ब्राह्मण परिवार से आती हैं और यही कारण है कि उन्होंने बचपन से ही भजन पाठ करना शुरू कर दिया था। महज 7 साल की उम्र से उनका झुकाव आध्यात्मिक दुनिया की ओर हो गया था। आज वो देश के करोड़ो युवाओं को प्रेरित करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए जया किशोरी के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें जया के मोटिवेशनल कोट्स, अनमोल विचार, प्रेरक बातें।

Jaya Kishori Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. जब आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें। अपना स्वयं का सपोर्ट सिस्टम बनें।

2. सावधान रहें, कभी-कभी प्रवाह के साथ बहना आपको डुबा सकता है।

3. हर दिन अपनी छोटी जीत का जश्न मनाएं,

कुछ दिन दुखभरे होते हैं, तो कुछ खुशियों से भरे,

जीवन पूरी तरह से संतुलन पर आधारित है,

अपने आप में आशा कभी न खोएं।

4. खुद का इतना सम्मान करें कि किसी को भी आपको नीचा दिखाने का अधिकार न मिले।

5. अगर आपके पास आप स्वयं हैं, तो आप कभी अकेले नहीं हैं।

6. हर चीज़ सही जगह पर आ जाएगी,

ईश्वर पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ करते रहें।

7. कल से बेहतर एक नया जीवन शुरू करने में कभी देर नहीं होती।

8. कभी-कभी आपको आराम से बैठना चाहिए और अपने जीवन से नकारात्मक लोगों को हटाकर ब्रह्मांड को कुछ वास्तविक काम करने देना चाहिए।

9. अपने जीवन को ठीक करें,

ताकि एक दिन आप इस दुनिया को भी ठीक कर सकें।

10. संघर्ष आपको बुरे दिन दे सकता है,

लेकिन यह निश्चित रूप से आपको एक बेहतर जीवन भी देगा।

11. एक अच्छा इंसान बनना ठीक है। लेकिन लोगों को यह साबित करते रहना ठीक नहीं है।

12. कभी-कभी जिंदगी के बुरे हादसे, हमें सही रास्ते पर ले आते हैं।

13. यदि आप वास्तव में ईश्वर के प्रति अपना प्रेम दिखाना चाहते हैं, तो पहले उसके लोगों से प्रेम करना शुरू करें।

14. हर चीज़ आपका ध्यान नहीं मांगती,

अपने प्यार, जीवन और काम पर ध्यान केंद्रित रखें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article