लाइफस्टाइल

ना शैंपू ना कोई ब्यूटी प्रोडक्ट, ये देसी नुस्खा है जया किशोरी के काले, घने और लंबे बालों का राज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 29, 2023, 11:19 AM IST

Jaya Kishori Hair Care Tips: जया किशोरी मशहूर कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका हैं। जया किशोरी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। उनकी सादगी और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जया किशोरी जितनी खूबसूरत हैं उतने ही सुंदर उनके बाल भी हैं। जया किशोरी की महिला फैन उनकी तरह ही काले, लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं और उनके खूबसूरत बालों का राज जानना चाहती हैं।

Image

Jaya kishori hair care

Jaya Kishori Hair Care Tips: जया किशोरी मशहूर कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका हैं। जया किशोरी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। उनकी सादगी और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जया किशोरी जितनी खूबसूरत हैं उतने ही सुंदर उनके बाल भी हैं। जया किशोरी की महिला फैन उनकी तरह ही काले, लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं और उनके खूबसूरत बालों का राज जानना चाहती हैं। जया किशोरी बालों की देखभाल के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट नहीं बल्कि देसी नुस्खे अपनाती हैं। जया शैंपू की जगह घर पर तैयार किए गए हेयर मास्क से बाल धोती हैं। इसी कड़ी में आज हम जया किशोरी के खूबसूरत, काले और घने बालों के राज के बारे में बताने जा रहे हैं।

जया किशोरी के खूबसूरत बालों का राज

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल ना केवल मुलायम होते हैं बल्कि घने, काले और शाइनी भी होते हैं।

नारियल तेल

बालों की सही देखभाल के लिए जया नारियल तेल का भी इस्तेमाल करती हैं। ये बालों को मॉइश्चराइज करता है और इसे मजबूत बनाता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ में मददगार साबित होते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article